
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर किया मंदाकिनी पुरी को महामंडलेश्वर पद से बर्खास्त
श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर उपाधि दिलाने के एवज में साढ़े सात लाख मांगने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया। महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने जहां कीटनाशक गटक लिया, वहीं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने मन्दाकिनी पुरी को महामंडलेश्वर उपाधि से ही निष्कासित कर दिया। वह बोले- कई संतों से रुपए ऐंठे हैं।
उज्जैन.निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मन्दाकिनी पुरी पर सोमवार देर रात 7.50 लाख रुपए ऐंठने का केस दर्ज होने के बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कीटनाशक गटककर जान देने की कोशिश की। वह अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने मंदाकिनी पुरी को महामंडलेश्वर पद से बर्खास्त व निष्कासित करने की घोषणा की। इस कड़ी एक्शन के पीछे उन्होंने कई कारण बताए। साथ ही अन्य पीडि़तों के सामने आने के बाद पुलिस को शिकायत करने की बात भी कही है।
Published on:
07 May 2024 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
