31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 नवंबर को मंगल करेगा तुला राशि में प्रवेश, इन राशियों की लग जाएगी लॉटरी

इस सप्ताह 30 नवंबर को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 29 Nov 2017, 3:26 PM IST

mangal ka rashi parivartan

solar system aaj ka rashifal in hindi

इस सप्ताह 30 नवंबर को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में सभी राशियों को कुछ-न-कुछ लाभ या हानि होगी। आप भी जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मंगल का राशि परिवर्तन धन की वृद्धि करवाएगा। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। पिता पक्ष से सम्मान मिलेगा। साथ ही राजकीय प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग का क्षेत्रीय आधार पर ईकाइवार शासकीय अनुबंध क? योग ?? बनेंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठक्रम की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
अनुकूल समय है। रुके कार्यों में अचानक गति। मानसिक विचलन समाप्त होगा। किसी विशेष योजना पर कार्य करेंगे। व्यापारियों के लिए सेरेमिक टाइल्स, पत्थर से संबंधित व्यवसाय में एकाएक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय बढ़ाएं। नौकरीपेशा में आर्थिक वृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रबंधन प्रणाली में अवसर।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा के साथ पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। सप्ताह पूर्ण प्रसन्नता तथा शुभ समाचार से संबंधित रहेगा। व्यापारियों के लिए निविदा प्रबंधन में व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा में निजी प्रशासन का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन तथा तकनीकी प्रबंधन में अवसर मिलेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत संभव है। गैर व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए चूना पत्थर, खदान के क्षेत्र का व्यावसायिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में समुद्र पार से अवसर मिलने की संभावना है। महिला तथा छात्रवर्ग को मर्चेंट नैवी में बाहरी अवसर।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सम्पत्ति में वृद्धि के योग। जो प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए भूमि संपत्ति, वाहन से जुड़े व्यवसाय में लाभ के योग। नौकरीपेशा में प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति। महिला, छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षाओं में सफलता तथा शासन के अन्य विभागों में पदेन अवसर मिल सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अन्य क्षेत्र में निवेश का संदर्भ आएगा। विशेष लाभ के लिए बाहरी यात्रा तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में बीपीओ के पद के लिए अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को टेक्नीकल मैनेजमेंट तथा कम्प्यूटर संबंधित शासकीय या अद्र्धशासकीय अवसर मिलेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
मिश्रित विचारधारा निर्णय लेने में रोड़े अटकाएगी। दो दिन बाद निर्णय लें। गंभीरता से विचार कर आगे बढ़े। लाभ के लिए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों के लिए जेम्स ज्वैलरी में आर्थिक लाभ के विशेष योग। नौकरीपेशा में आर्थिक उपलब्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को आर्ट गैलरी, फाइन आट्र्स, हेरीटेज कल्चर से संबंधित क्षेत्र में अवसर।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
शनि की ढैया समाप्त होने से हल्कापन अनुभव होगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। शनि की साढ़े साती समाप्त हो रही है। राहत का अनुभव करेंगे। शीघ्र निर्णय न लें। व्यावसायिक अनुकूलता बनेगी। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रतीक्षित सफलता प्राप्त होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कार्य की गति बढ़ाएंगे। अन्य क्षेत्रों में अवसर तलाशेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए अतिरिक्त घाटे से बचने के लिए प्रतीक्षा बेहतर होगी। नौकरीपेशा में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को पंचायत और महिला बाल विकास में अवसर।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुदूर क्षेत्र से मनोवांछित अवसरों की प्राप्ति का योग। विचार करने के पश्चात बाहरी यात्रा का चयन कर सकते है। व्यापारियों के लिए मशीनरी से जुड़े सभी कार्य सप्ताह मध्य तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में सेवा का प्रतिसाद प्राप्त होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को जीव विज्ञान से जुड़े क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चंद्रमा की गति ऊर्जावान बनाएगी। कार्य की योजनाओं में परिवर्तन करेंगे। तकनीकी सहयोग लेते हुए व्यावसायिक हल खोजेंगे। लाभ प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए स्क्रैप, कोयला, कार्बन से संबंधित बाजार लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेशन से जुड़े लघुकालिक अवधि के सेवा क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समस्याओं के समाधान का समय है। एकांत में बैठकर विचार करते हुए शांति पुष्टि से हल निकालें। व्यापारियों के लिए मंडी से जुड़े सभी क्षेत्र सप्ताह मध्य तक लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को विश्वविद्यालय सेवाओं में निजी तथा शासकीय अवसर मिल सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All