
वृषभ में बुध मार्गी 3 जून 2022: इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, घर आएगी धन-दौलत
Budh Margi In Vrish 2022: बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार, वाणी और वाणिज्य से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है ऐसे जातकों का संवाद कौशल काफी शानदार होता है और ऐसे लोग बातों के जरिए किसी से भी अपना काम निकलवा सकते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर स्थिति में होता है उन्हें तमाम मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। बुध 3 जून को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहा है। जानिए बुध की सीधी चाल किन राशि वालों के लिए ला रही है शुभ समय।
तुला राशि: अलग-अलग मार्गों से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचेंगे। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है।व्यापार में विस्तार करने में सफल रहेंगे। इस दौरान निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर आप नौकरी में प्रमोशन हासिल करने में आप सफल रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण करने में कामयाब रहेंगे। कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। मेहनत से करियर में अच्छे परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि: इस राशि वालों के भाग खुलेंगे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक तंगी काफी हद तक दूर होगी। आप समाज में लोकप्रियता हासिल कर सकेंगे। आपको आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि: इस राशि वालों का करियर के लिहाज से समय शुभ है। लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में सफल रहेंगे। हर काम में सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। सेहत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में बुध देव सफलता मिलने के योग बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Astrology: इन नाम वाले लोगों को अक्सर प्यार में मिलता है धोखा, ये है वजह
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
03 Jun 2022 08:47 am
Published on:
03 Jun 2022 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
