3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुद्धि के देवता बुध कल मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए बन रहा है ‘धन राजयोग’

बुद्धि के देवता बुध का राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए खास होने वाला है। इन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
budh rashi parivartan, budh gochar 2022, budh transit april 2022, budh transit in mesh 2022, mercury transit to Aries 2022, बुध गोचर 2022,

बुद्धि के देवता बुध कल मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए बन रहा है 'धन राजयोग'

Budh Gochar April 2022: बुध 8 अप्रैल को गुरू की राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने वाला है। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में काफी कम समय लग जाता है। अमूमन ये ग्रह किसी भी राशि में 14 दिन तक स्थित रहता है। 8 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बुध ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेगा। बुध के इस गोचर का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा।

मेष राशि: आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आप इस समय निर्णय लेने में खुद को सक्षम महसूस करेंगे। ये गोचर आपके लिए निवेश करने और आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए बेहतर साबित होगा। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। आप अपने बीच प्रेम और रोमांस की वृद्धि भी करते दिखाई देंगे। आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देख बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि: इस गोचर से मिथुन राशि के जातक सभी प्रकार के लाभ और मुनाफों का आनंद लेने में सक्षम रहेंगे। आपका संचार कौशल भी बेहतर हो सकेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आप इस दौरान अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आप अच्छा रिटर्न प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपने सामाजिक दायरे में वृद्धि करते दिखाई देंगे।

सिंह राशि: आपको पेशेवर जीवन में अपार सफलता प्राप्त होगी। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके प्राप्त होंगे। आपके आर्थिक जीवन में ये गोचरकाल आपके धन पक्ष पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आर्थिक मजबूती व अच्छी आमदनी प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि: आर्थिक रूप से इस राशि के कई जातक कुछ गुप्त स्रोतों से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। पूर्व में किये गए निवेश से लाभदायक परिणामों की प्राप्ति होगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। वेतन में जबरदस्त वृद्धि के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण लगने में कुछ ही दिन बाकी, मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने वाला ग्रहण इन राशियों के लिए लाभकारी

Story Loader