होंठ और गाल पर तिल
ऊपर के होंठ पर तिल का होना व्यक्ति के यौन व्यवहार को दर्शाता है। जिन स्त्रियों के होठों पर तिल होता है वह बेहद रोमांटिक होती हैं और पार्टनर के साथ उनके संबंध बहुत ही शानदार रहते हैं। लेकिन तिल अगर ठुड्डी पर हो तो ऐसे लोगों को प्यार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नीचे वाले होंठ के नीचे तिल हो तो व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दाएं गाल पर तिल धारण करने वालों के धनवान होने की मान्यता है। वहीं, बाएं गाल पर तिल वाले भी खूब धन खर्च करते हैं।