5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल महीना इन नाम वाले लोगों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली, तमाम बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। हर किसी के मन में ये जानने की इच्छा है कि उनके लिए ये महीना कैसा रहेगा। तो यहां हम आपको नाम ज्योतिष के आधार पर बताएंगे कि अप्रैल महीने में किसकी चमकेगी किस्मत?

2 min read
Google source verification
name astrology, horoscope, april rashifal 2022, april 2022, lucky zodiac in april, april horoscope 2022,

अप्रैल महीना इन नाम वाले लोगों के लिए रहेगा बेहद भाग्यशाली, तमाम बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

April 2022 Name Astrology: नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। अप्रैल महीने की बात करें तो ये महीना कुछ विशेष नाम के लोगों के लिए खास होने वाला है। इन नाम के लोगों को करियर से लेकर प्रेम संबंधों तक में इस महीने सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। भाग्य का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा।

ई, उ, ए, ओ, वी, वू, वे, वो: जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई एक है तो उनके लिए ये महीना काफी खास रहेगा। आपको इस महीने जीवन में आ रही तमाम बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। नए काम में भी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे: इन अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों पर इस महीने मां महालक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उस काम में आपको मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नौकरी में नए अवसर, तरक्की और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी अच्छी तरक्की हासिल करेंगे।

ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू: जिन लोगों का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनके लिए अप्रैल महीना बेहद शुभ साबित होगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होंगी। घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। इस दौरान काम के चलते की गई यात्रा से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे: जिन लोगों का नाम इनमें से किसी एक अक्षर से शुरू होता है उनके लिए ये महीना सफलता भरा साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यस्थल में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अलग-अलग स्त्रोतों से धन प्राप्त करेंगे।
यह भी पढ़ें: शनिवार के दिन करें ये 5 काम, बनेंगे हर बिगड़े काम, घर आएगी धन-दौलत