17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 नाम वाली लड़कियों को ससुराल में खूब मिलता है प्यार, चमका देती हैं सभी की किस्मत

जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, lucky girls, astrology, horoscope, rashifal, lucky girls names, lucky boys names, लकी लड़कियां, राशिफल,

इन 4 नाम वाली लड़कियों को ससुराल में खूब मिलता है प्यार, चमका देती हैं सभी की किस्मत

ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन 4 अक्षरों से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो किस्मत की धनी मान जाती हैं। इन्हें ससुराल में खूब प्यार मिलता है। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये अच्छी बहू और अच्छी पत्नी साबित होती हैं। इनका स्वभाव केयरिंग और दूसरों की मदद करने वाला होता है। ये अपने घर परिवार के सभी लोगों का खास ख्याल रखती हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। ये अपने पति और ससुराल के सभी लोगों के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

A अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं। इनके दिल में जो आता है ये साफ-साफ कह देती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इन्हें काफी अच्छा ससुराल मिलने के आसार रहते हैं। इन्हें ससुराल के लोगों से खूब प्यार भी मिलता है।

D अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धिमान और मेहनती मानी जाती हैं। जल्दी से हार नहीं मानती। किसी का भी तुरंत दिल जीत लेती हैं। ये बड़े-बुजुर्गों का काफी सम्मान करती हैं। ससुराल वालों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इन्हें हर जगह खूब प्यार और मान-सम्मान मिलता है। कहते हैं ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी और उसके परिवार वालों की किस्मत चमका देती हैं।

L अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल और दिमाग से काफी मजबूत होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़े। घर हो या ऑफिस ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। जिस घर में ये बहू बनकर जाती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: क्या होगा जब शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश? जानिए इस गोचर का राशियों पर प्रभाव

P अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अच्छी बहू साबित होती हैं। इन्हें ससुराल में खूब प्यार और सम्मान मिलने के आसार रहते हैं। हर कोई जरूरी काम में इनकी राय लेना पसंद करता है। ये अपने पति और उनके परिवार वालों की किस्मत चमका देती हैं।