1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 नाम वाले लोगों को लाइफ में एक बार ही होता है सच्चा प्यार, अपने पार्टनर के दिल पर करते हैं राज

Name Astrology: जिन लोगों का नाम इन 4 अक्षरों से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी रोमांटिक और केयरिंग होता है। ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। इनकी मैरिड लाइफ सुखद रहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 21 Jan 2022, 1:57 PM IST

name_astrology.jpg

इन 4 नाम वाले लोगों को लाइफ में एक बार ही होता है सच्चा प्यार

Name Astrology: नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के बारे में जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की कुछ न कुछ ऐसी विशेषता होती है जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं 4 ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। इन्हें लाइफ में एक बार ही सच्चा प्यार होने के आसार रहते हैं। ये जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये बेस्ट लव पार्टनर साबित होते हैं।

जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वो अपने लव पार्टनर को बहुत चाहते हैं। उसकी हर छोटी मोटी जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं। इन्हें भी बेहद चाहने वाला साथी मिलता है जो इनकी हर बात को समझता है। इस नाम के लड़के अच्छे पति और लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं। इन्हें लाइफ में एक बार ही सच्चा प्यार होने के आसार रहते हैं। अधिकतर ये एक ही व्यक्ति को चाहते हैं और उसी से शादी भी करते हैं।

जिन लोगों का नाम R अक्षर से शुरू होता है वो दिल के साफ होते हैं। इनके लिए प्यार काफी अहम होता है। ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये जिस व्यक्ति को चाहते हैं उसे खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये रोमांटिक स्वभाव के होते हैं।

जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो भी एक सच्चे लव पार्टनर बनते हैं। ये ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं। ये जिस व्यक्ति से अपना रिश्ता जोड़ते हैं उसका साथ जिदंगी भर नहीं छोड़ते। ये अपने साथी के दिल पर राज करते हैं। इस नाम के अधिकतर लोग लाइफ में एक बार ही प्यार करते हैं और जिस इंसान से ये प्यार करते हैं उसी से शादी भी करते हैं।

जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वो काफी रोमांटिक और केयरिंग नेचर के होते हैं। ये अपने साथी को बेहद चाहते हैं और उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। ये अधिक से अधिक समय अपने लव पार्टनर के साथ बिताना पसंद करते हैं। ये अपने जीवनसाथी के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Numerology: कम उम्र में ही अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग