18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Name Astrology: इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियों से शादी करते ही धन कुबेर बन जाते हैं लड़के

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो ये लडकियां जिस किसी से भी शादी करती हैं, उसकी किस्मत कुबेर समान चमक उठती है। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।

2 min read
Google source verification
name_astrology.jpg

Name Astrology: इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियों से शादी करते ही धन कुबेर बन जाते हैं लड़के

हर व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होती है। जिसके कारण लोग उस व्यक्ति को जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम व्यक्ति की पहचान ही नहीं बताता बल्कि आपके स्वभाव से जुड़े राज भी उजागर कर देता है। कहते हैं नाम का मनुष्य के जीवन और स्वभाव पर गहरा असर पड़ता है। नाम के पहले अक्षर के आधार पर काफी कुछ जाना जा सकता है। अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर उनकी जन्म राशि के हिसाब से होता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के नाम की लड़कियों के बारे में जो अपने पति को धनवान बनाती हैं।

A अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यवान मानी जाती हैं। ये पति की सोई हुई किस्मत को चमका देती हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का साथ मिलता है। ये एक समर्पित जीवनसाथी बनती हैं। ये अपने पति को खुश रखती हैं। साथ ही हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं।

L अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करती हैं। ये अपने पति से खूब प्यार करती हैं और उनकी हर काम में मदद करती हैं।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इन अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ और दृढ़ निश्चयी होती हैं। ये समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करती हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये अपने पति का हर काम में सहयोग करती हैं। ये अपने पति की तकदीर बदलने वाली मानी जाती हैं।

P अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो सरल स्वभाव की मानी जाती हैं। ये अपने बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने जीवनसाथी के भाग्योदय का कारण बनती हैं।
यह भी पढ़ें: घर में क्यों लगाई जाती है 7 भागते घोड़ों की तस्वीर, जानिए इसे लगाने की सही दिशा