23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

41 मौतों के बाद बंडा शराब कांड के ‘किंगपिन’ का एनकाउंटर, साथी भी गिरफ्तार, देशी कट्टे और कारतूस बरामद

Banda liquor tragedy kingpin encounter: बंडा शराब त्रासदी का मुख्य आरोपी मालथौन के पास शार्ट एनकाउंटर में धराया। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार किया। दो देशी कट्टे, कारतूस व बेसबॉल डंडा बरामद।
2 min read
Google source verification

सागर

image

Akash Dewani

Sep 23, 2026

banda liquor tragedy kingpin encounter

Banda liquor tragedy: बंडा शराब कांड का 'किंगपिन' मनीष लोधी का शार्ट एनकाउंटर (फोटो सोर्स- Patrika)

Banda liquor tragedy kingpin encounter: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा शराब त्रासदी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपए के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनीष लोधी के पैर में चोट लगी है, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी भागने के प्रयास में घायल हो गया।

सुबह 3 बजे मनीष लोधी और उसके साथी को पुलिस ने घेरा

पुलिस के अनुसार, थाना बड़ा और विनायका क्षेत्र में हुई शराब त्रासदी के बाद से ही मनीष लोधी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। सुबह करीब 3 बजे जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर घायल हो गया। मौके से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस और एक बेसबॉल डंडा जब्त किया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

41 मौतों से दहला था क्षेत्र, अब तक 39 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि बंडा में जहरीली शराब पीने से अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में कुल 52 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से अब तक 39 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खास बात यह है कि 52 आरोपियों में शराब बनाने वाला मुख्य आरोपी और गांव में अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों का निधन खुद इसी जहरीली शराब के सेवन से हो चुकी है।

शार्ट एनकाउंटर के जरिए पकड़ा गया तीसरा आरोपी

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई में यह तीसरा मौका है जब शराब कांड के किसी आरोपी को शार्ट एनकाउंटर के जरिए दबोचा गया है। इससे पहले पुलिस रवि लखेरा और शिवांजय सिंह को भी मुठभेड़ के दौरान शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और निष्पक्ष वैधानिक जांच जारी है।