29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

navratri colors 2017- ढोलिड़ा..ढोलिड़ा…पर ग्राउंड प्रैक्टिस में झूमें पार्टिसिपेंट्स- देखें वीडियो

गोलबाजार में पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव का हुई फस्र्ट डे की रिहर्सल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 23 Sep 2017, 4:03 PM IST

Garba Dandiya

Garba Dandiya

जबलपुर। फाइनल प्रैक्टिस के दौरान झूम कर नाचे प्रतिभागी। हर किसी के चेहरे पर एक अलग सा उत्साह था। डिफरेंट डे्रसकोड और एक्सेसरीज को कैरी करते हुए प्रतिभागियों ने गोलबाजार ग्राउंड में फाइनल ग्राउंड प्रैक्टिस की रिहर्सल की। हर प्रतिभागी एेसे झूमा मानों फाइनल गरबा चल रहा हो। ढोलिड़ा..., ढोलिड़ा.., पंखिड़ा... ओ... पंखिड़ा..., आधा है चंद्रमा रात आधी..., चांद आया है जमीं पर... जैसे गरबा म्यूजिक पर पार्टिसिपेंट्स ने थिरकन की। पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव में शुक्रवार को पार्टिसिपेंट्स के बीच गजब का उत्साह नजर आया। शाम को शुरू हुई गरबा की प्रैक्टिस काफी देर तक चली, जहां पार्टिसिपेंट्स ने शुरू से लेकर आखिर स्टेप्स तक गरबा और डांडिया किया।

2017 navratri colors september देशभर में सबसे प्रसिद्ध है इस शहर का दशहरा, ये है इसकी खूबी- देखें वीडियो
स्पेशल ड्रेसकोड में आए नजर- फाइनल प्रैक्टिस के दौरान पार्टिसिपेंट्स स्पेशल डे्रसकोड में नजर आए। कुछ स्प्रीचुअल लुक में दिखाई दिए, तो कुछ ब्लैक एंड रेड ड्रेसकोड में नजर आए। इसके साथ ही अट्रैक्टिव हेयर स्टाइल में भी उनका स्टाइल निखर कर सामने आया। शनिवार को फिर से गोलबाजार ग्राउंड में शाम ४ बजे से ग्राउंड प्रैक्टिस का दूसरा दिन पूरा होगा।

hot garba girls Gujarati Raas Garba - गुजरात का गरबा, देसी गर्ल्स ने दिखाई गरबा की मस्ती- देखें वीडियो
हाई बीट्स पर हुई थिरकन- ग्राउंड में हाई बीट्स म्यूजिक का दौर चला तो पार्टिसिपेट्स भी झूमकर गरबा करते नजर आए। ग्राउंड प्रैक्टिस में हर पार्टिसिपेंट्स के बैच मेंबर्स एक दूसरे से मिले। कुछ गरबा और डांडिया को लेकर जो उनके स्टेप्स डाउटफुल थे, लेकिन शुक्रवार को हुई ग्राउंड प्रैक्टिस में उनका हर कन्फ्यूजन दूर हो गया।
इनका सहयोग
पत्रिका प्रजेंट्स पान बहार डांडिया महोत्सव-२०१७ में विशेष रूप से जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, स्टार सिटी फेस-४, आर पेयर डवलपर्स, ब्रिटिश स्कूल ऑफ इंग्लिश, पीसी ज्वैलर, टॉप एन टाउन आइसक्रीम, दिल्ली पब्लिक स्कूल तिलवारा, अंशुल नमकीन, श्री नीलकंठ लॉ कॉलेज, विजय कटपीस भंडार, पंजाब नेशनल बैंक, स्टार टेक्नोलॉजीस रसल चौक, मेडाज हॉस्पिटल अधारताल, रामूजी, द चॉकलेट स्टोरी, इलेक्ट्रॉनिक हाउस, विष्टि स्टोर, भारतीय स्टेट बैंक, प्रिज्म सीमेंट और गार्डन वरेली का सहयोग प्राप्त है।

durga puja 2017 live गधे पर सवार है ये देवी, पूरा शहर आता है दर्शन करने- देखें वीडियो

शैलपुत्री पूजा- लाल रंग
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां को समस्त वन्य जीव-जंतुओं का रक्षक माना जाता है। इनकी आराधना से आपदाओं से मुक्ति मिलती है।
चंद्र दर्शन- गहरा नीला
चंद्र दर्शन के दिन नीला रंग पहने। नीला रंग शांति और सुकून का परिचायक है। सरल स्वभाव वाले सौम्य व एकान्त प्रिय लोग नीला रंग पसन्द करते हैं।
ब्रह्मचारिणी पूजा- पीला
नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरुप की आराधना की जाती है। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा और साधना करने से कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है।
चंद्रघंटा पूजा- हरा
नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा की तीसरी शक्ति माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। मां चंद्रघंटा की उपासना से भक्तों को भौतिक , आत्मिक, आध्यात्मिक सुख और शांति मिलती है।
कुष्माण्डा पूजा- स्लेटी
नवरात्र के चौथे दिन मां पारांबरा भगवती दुर्गा के कुष्मांडा स्वरुप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था , तब कुष्माण्डा देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी।
स्कंदमाता पूजा- नारंगी
नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता की उपासना से बालरूप स्कंद भगवान की उपासना अपने आप हो जाती है।
कात्यायनी पूजा- सफेद
नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। कात्यायन ऋषि के यहां जन्म लेने के कारण माता के इस स्वरुप का नाम कात्यायनी पड़ा।
कालरात्रि पूजा- गुलाबी
माँ दुर्गाजी की सातवीं शक्ति को कालरात्रि के नाम से जाना जाता हैं। दुर्गापूजा के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना का विधान है।देवी कालरात्रि का यह विचित्र रूप भक्तों के लिए अत्यंत शुभ है।
महागौरी पूजी- आसमानी नीला
दुर्गापूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। जिनके स्मरण मात्र से भक्तों को अपार खुशी मिलती है, इसलिए इनके भक्त अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन और सम्मान करते हुए महागौरी की कृपा प्राप्त करते हैं।