पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में महर्षि वेदव्यास ने सभी पांडवों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्राप्ति के लिये एकादशी व्रत का संकल्प करवाया। माता कुंती और द्रौपदी सहित सभी पांडव एकादशी का व्रत रखते लेकिन भीम को ये व्रत रखने में कठिनाई महसूस होती थी। दरअसल भीम को भूख बहुत लगती थी और वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। इसलिये उनके लिए महीने में दो दिन उपवास करना बहुत कठिन था। लेकिन जब पूरे परिवार का उन पर व्रत के लिये दबाव पड़ने लगा तो वो युक्ति ढूंढने लगते थे जिससे कि उन्हें भूखा भी न रहने पड़े और उपवास का पुण्य भी मिल जाये।