19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैदाइशी लीडर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, ये राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं

यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अंकों के बारे में जिनसें जुड़े जातकों को राजनीति के क्षेत्र में महारथ हासिल होती है। या यूं कहें कि इन्हें ये प्रोफेशन काफी सूट करता है। भारत के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बर्थ डेट का भी यही अंक है।

2 min read
Google source verification
ank jyotish, rashifal, numerology, politics, politician, mulank 2, how to become politician,

पैदाइशी लीडर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, ये राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं

अंक शास्त्र के अनुसार हर तारीख को जन्मे लोगों के गुण-अवगुण, पसंद-नापसंद, विचार, तर्क सब अलग-अलग होते हैं क्योंकि हर संख्या किसी न किसी ग्रह से संबंधित होती है। इन्हीं ग्रहों का सीधा प्रभाव उस अंक के लोगों पर पड़ता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अंकों के बारे में जिनसें जुड़े जातकों को राजनीति के क्षेत्र में महारथ हासिल होती है। या यूं कहें कि इन्हें ये प्रोफेशन काफी सूट करता है। हम बात कर रहे हैं जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 के बारे में। जिसका मूलांक 1 होता है। भारत के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बर्थ डेट 1 जुलाई है यानी ये भी इसी मूलांक के जातक हैं।

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सर्य देव की कृपा से इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी दमदार होती है। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये समाज कल्याण के लिए भी काफी कुछ करते हैं।

ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये पैदाइशी लीडर होते हैं। ये जहां रहते हैं वहां लीडर की ही भूमिका निभाते हैं। इनके अंदर शुरू से ही राजनीतिक और प्रशासनिक गुण होते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। कम उम्र से ही इन्हें लोकप्रियता हासिल हो जाती है। ये महत्वाकांक्षी और कर्म प्रधान होते हैं। ये मेहनत करके हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

इन्हें अनुशासन में रहना काफी पसंद होता है। ये सत्ता और शक्ति दोनों को पसंद करते हैं। ये अपने आगे जल्दी से किसी की नहीं सुनते। ये कोई भी काम सोच विचार के करते हैं। इनके मित्र भी काफी जल्दी बन जाते हैं तो दुश्मन भी। ये लोग मन में कोई बात नहीं रखते। जो इनके मन में आता है ये कह देते हैं।
यह भी पढ़ें: लड़कियां इन 4 राशि के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा होती हैं आकर्षित, ये है वजह