22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / इन बर्थ डेट वाले लोग कम उम्र में ही बन जाते हैं धन कुबेर, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग

इन बर्थ डेट वाले लोग कम उम्र में ही बन जाते हैं धन कुबेर, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग

इस मूलांक के लोगों का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। ये बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Mar 2022, 10:08 AM IST

numerology, astrology, lucky umber, mulank 5, lucky number 5, ank jyotish, number 5, radix 5,

इन बर्थ डेट वाले लोग कम उम्र में ही बन जाते हैं धन कुबेर, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग

जिन लोगों की बर्थ डेट 5, 14 और 23 होती है उनका जन्म मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें लाइफ में सभी भौतिक सुख प्राप्त होने के आसार रहते हैं। ये पैसा कमाने की योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। ये कम उम्र में ही धन कुबेर बन जाते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है। ये हर समय अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में सोचते रहते हैं। ये दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना बेहद पसंद होता है। जानिए मूलांक 5 वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।

आर्थिक स्थिति होती है अच्छी: इस मूलांक के लोगों का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। ये बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा करते हैं। इस मूलांक के अधिकतर लोग सफल बिजनेसमैन बनते हैं। इन्हें हर काम अपने तरीके से करना पसंद होता है। अपने काम में इन्हें किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती।

प्रेम संबंध: इस मूलांक के लोग वैसे को खूब मिलनसार होते हैं। लेकिन इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते। इनके किसी न किसी कारण रिश्ते टूटते रहते हैं। इस मूलांक के कुछ लोगों के दो विवाह होने के भी आसार रहते हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से अच्छी निभती है। इनकी मूलांक 1, 3, 4,5,7 और 9 वालों से अच्छी बनती हैं।

ये होते हैं गुण: इस मूलांक के लोग बेहद गुणवान होते हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लोग साहसी और कर्मशील होते हैं। लाइफ में आने वाली चुनौतियों को अच्छे से स्वीकार करते हैं और लड़कर उसमें विजय प्राप्त करते हैं। इन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक होता है। ये लोग कलाकार किस्म के होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। ये बातचीत करने में काफी माहिर होते हैं। गजब कम्युनिकेशन स्किल्स होने के कारण ये जल्द ही लोगों से घुल-मिल जाते हैं। जिस वजह से इन्हें हर जगह एक अलग पहचान मिलती है।

कार्यक्षेत्र: इस मूलांक के लोग नौकरी से ज्यादा व्यापार में सफलता प्राप्त करते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, पत्रकार, जिलाधिकारी, डॉक्टर या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन्हें संगीत और अर्थशास्त्र का अच्छा ज्ञान होता है।
यह भी पढ़ें: इन 3 राशि की लड़कियों से शादी करके लड़कों की बदल जाती है तकदीर