
Akshaya Tritiya 2022: इस अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी 3 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, धन-धान्य का लगेगा अंबार!
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया का दिन साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिस वजह से इस खास दिन पर बिना मुहूर्त देखे शादी, मुंडन, घर-गाड़ी की खरीदारी, गृह प्रवेश, नए काम की शुरुआत जैसे शुभ काम किए जा सकते हैं। खासतौर से ये दिन किसी भी चीज की खरीदारी करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। खरीदारी करने की पीछे ये मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। जानिए किन राशियों के लिए ये पावन दिन शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि: ये अक्षय तृतीया इस राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होनी वाली है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये अक्षय तृतीया काफी शुभ साबित होने वाली है। हर काम में सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। जो काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वो इस अवधि में पूरे होंगे। ऑफिस में बॉस का हर काम में साथ मिलेगा। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना है। भाग्य मजबूत रहेगा।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया शुभ परिणाम देने वाली साबित होगी। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। भाग्य का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है। मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद घर वापसी कर रहे हैं शनि देव, जानें किन राशियों पर रहेगा शनि साढ़े साती का प्रभाव
Published on:
26 Apr 2022 12:31 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
