महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आने वाली शिवरात्रि को सबसे खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था। इसलिए शिव भक्त इस दिन को पूरी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाते हैं। इस बार ये पर्व 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ये महाशिवरात्रि कई मायनों में खास होने वाली है। इस दिन पूरे 120 साल बाद पंचग्रही योग बनने जा रहा है।