6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग

Lucky Radix: आज यहां हम बात करेंगे ऐसी 3 तारीखों के बारे में जिसमें जन्मे जातक जमीन-जायदाद के मामले में लकी माने जाते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 17 May 2022, 8:38 AM IST

numerology, astrology, radix 9, lucky mulank, number 9, number 9 people, मूलांक 9,

जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग

हर व्यक्ति के लिए उसकी बर्थ डेट बेहद खास होती है। इतना ही नहीं अधिकतर लोग अपनी जन्म तारीख को अपने लिए लकी भी मानते हैं। अंक ज्योतिष अनुसार भी जन्म तारीख का खास महत्व माना जाता है। इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में कई दिलचस्प जानकारी हासिल की जा सकती है। आज यहां हम बात करेंगे ऐसी 3 तारीखों के बारे में जिसमें जन्मे जातक जमीन-जायदाद के मामले में लकी माने जाते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

मंगल देव होते हैं इस मूलांक के स्वामी: यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 वालों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी किस्मत के बेहद धनी माने जाते हैं। खासकर ये जमीन जायदाद के मामले में लकी माने जाते हैं। इनका स्वभाव काफी सरल होता है। जिससे ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास भरपूर होता है।

मूलांक 9 वालों में होते हैं कई गुण: इस मूलांक के लोग साहसी, निडर और स्वाभिमानी माने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयाक रहते हैं। ये अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। यही कारण है कि सफलता इनके कदम चूमती है। ये अपने हंसमुख स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

कई संपत्ति के होते हैं मालिक: इस मूलांक के लोगों के पास जमीन-जायदाद की कोई कमी नहीं होती। इन्हें विरासत में भी अच्छी खासी संपत्ति मिलने के आसार रहते हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं। इनके पास तब भी धन का अभाव नहीं रहता। कुल मिलाकर धन-दौलत के मामले में इस मूलांक के लोग सबसे ज्यादा लकी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 15 जून तक इन 3 राशि वालों के लिए बना रहेगा 'राज योग', सूर्य सी चमकेगी किस्मत!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)