1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिद्दी और जुनूनी होते हैं इस मूलांक के लोग, अगर ठान लें तो बन सकते हैं करोड़पति

Numerology: इस मूलांक के लोगों के जीवन में चुनौतियां आती तो खूब हैं लेकिन ये हर एक चुनौती का डटकर सामना करते हुए उसमें सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, ankjyotish, astrology, date of birth prediction, lucky number, future prediction, अंकज्योतिष, radix 9 people,

जिद्दी और जुनूनी होते हैं इस मूलांक के लोग, अगर ठान लें तो बन सकते हैं करोड़पति

अंक ज्योतिष हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। इसमें अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जीवन और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख इनमें से कोई एक होती है उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोग धन-संपत्ति के मामले में लकी होते हैं।

मूलांक 9 वालों के बारे में कहा जाता है कि ये शरीर और दिमाग दोनों से बलवान होते हैं। इनके अंदर भरपूर मात्रा में ऊर्जा होती है। क्योंकि इस मूलांक के स्वामी मंगल देव होते हैं। मूलांक 9 वाले अगर सही काम में अपनी ऊर्जा का उपयोग करें तो ये लाइफ में काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। ये बिना थके कई घंटों काम कर सकते हैं। ये जिद्दी और जुनूनी भी होते हैं। एक बार ये जिस चीज की धुन पकड़ लेते हैं फिर उसमें जीत हासिल करके ही दम लेते हैं।

इस मूलांक के लोगों के पास धन-दौलत खूब होती है। इन्हें विरासत में भी संपत्ति मिलने के आसार रहते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये अपने हंसमुख स्वभाव की वजह से जाने जाते हैं। जिससे ये किसी को भी अपना दीवाना बना देते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये बाहर से भले ही कठोर दिखाई दें लेकिन अंदर से उतने ही इमोशनल होते हैं।

इस मूलांक के लोग अत्याधिक मेहनती भी होते हैं। ये मेहनत के बल पर कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये विश्वसनीय होते हैं। जिस वजह से अच्छे दोस्त साबित होते हैं। ये अपने लोगों का कभी साथ नहीं छोड़ते। ये लोग दिल के साफ होते हैं। झूठ बोलना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये कठिन से कठिन कार्यों को बड़े ही सरल तरीके से करने में माहिर होते हैं।
यह भी पढ़ें: इन नाम की लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए मानी जाती हैं शुभ, धन की नहीं होती कभी कमी

Story Loader