7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी ही तेजी से सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, अपने कर्मों से बनते हैं धनवान

Numerology (Ank Jyotish): इस मूलांक के लोग अगर सही दिशा में मेहनत करें तो इन्हें सफलता बड़ी ही तेजी से मिलती है। ये लोग कड़ी मेहनत से धनवान बनते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ank jyotish, lucky numbers, mulank 4 people, radix 4 people, lucky numbers in world

बड़ी ही तेजी से सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, अपने कर्मों से बनते हैं धनवान

अंक ज्योतिष अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख का उसके समस्त जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके स्वभाव, करियर और व्यक्तित्व से जुड़ी कई खास बातें जाने जा सकती है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 4 वालों के बारे में। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है उनका जन्म मूलांक 4 बनता है। इस मूलांक के लोगों पर राहु ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है।

मूलांक 4 वाले लोग अगर सही दिशा में मेहनत करें तो इन्हें सफलता बड़ी ही तेजी से मिलती है। ये लोग कड़ी मेहनत से धनवान बनते हैं। इनकी लाइफ में कोई भी चीज अचानक से होती है। ये लोग काफी प्रतिभावान होते हैं। अपने कार्यों से दूसरों को चकित कर देते हैं। इनके मित्र भी काफी जल्दी बनते हैं और दुश्मन भी। ये लोग समाज सुधारक के रूप में काफी काम करते हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान काफी प्रिय होता है।

इन्हें अपने ऊपर किसी की पाबंदी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये अपना जीवन खुलकर जीने में विश्वास करते हैं। ये पल में दुखी और जाते हैं तो पल में खुश हो जाते हैं। इनके व्यक्तित्व को समझना किसी के बस की बात नहीं। ये अपनी बातों को गोपनीय रखते हैं। लेकिन दूसरों के मन के भेद तुरंत ही जान लेते हैं। ये दूसरों से अपने काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं। ये बातों के धनी होते हैं। जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है।

ये दोस्ती हो या दुश्मनी दोनों ही अच्छे से निभाते हैं। इन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये खूब पैसा खर्च करते हैं। खासतौर पर इनका पैसा दोस्ती-यारी पर खर्च होता है। ये अपनी लाइफ में या तो एकदम उच्च स्तर पर होते हैं या एकदम निम्न स्तर पर होते हैं। अगर इन्हें सही संगत न मिले तो ये गलत कार्यों में भी फंस सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के लड़कों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां, जानिए वजह