18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धन-दौलत के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ देते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग

इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इनके अंदर हर समय एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, lucky people, radix 9 people, mulank 9 people, lucky people astrology, ank jyotish,

धन-दौलत के मामले में हर किसी को पीछे छोड़ देते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग

Numerology: पैसा कमाने के लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। किसी को पैसा कम प्रयासों में ही प्राप्त हो जाता है तो किसी को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग धन-दौलत के मामले में इतने लकी होते हैं कि उन्हें विरासत में ही खूब धन-संपत्ति प्राप्त हो जाती है। आज यहां हम कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानेंगे अंक ज्योतिष के माध्यम से। अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। जानिए मूलांक 9 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।

मूलांक 9 के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इनके अंदर हर समय एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है। ये बिना थके कई घंटों तक काम कर सकते हैं। ये जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। एक बार अगर किसी काम को करने की धुन पकड़ लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। ये करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अधिकतर अपना काम करने की सोचते हैं। क्योंकि ये किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर सकते।

मूलांक 9 वाले लोगों को किसी की बात सुनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। वैसे इस मूलांक के लोगों का स्वभाव काफी मिलनसार भी होता है। ये बातचीत करने में काफी माहिर होते हैं और तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अत्याधिक मेहनती होते हैं। इनके पास जमीन-जायदाद की कभी कमी नहीं होती। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

इस मूलांक के लोगों का स्वभाव काफी हंसमुख होता है। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये शरीर और दिमाग दोनों से मजबूत होते हैं। लाइफ में चाहे कैसी भी परेशानियां क्यों न आ जाएं ये कभी हार नहीं मानते। ये हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। ये खेल-कूद में भी आगे रहते हैं। ये काफी स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें हर जगह खूब मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: इन नाम की लड़कियों का हर जगह रहता है दबदबा, हर किसी पर पड़ती हैं भारी