Sawan 2021 / shiva temple flags : श्रावण मास में भगवान शिव के दरबार तक पहुंचना और उनके दर्शन करने की लालसा सभी के मन में रहती है। यदि किसी कारणवश लोग मंदिर जाकर दर्शन नहीं कर पाते हैं, तो सिर्फ शिखर और ध्वजा के ही दर्शन करके कहते हैं कि शिखर दर्शनम...पाप नाशनम..., लेकिन किस्सा यहीं खत्म नहीं हो जाता, शिखर के साथ ध्वजा का व ग्रहों का अनूठा संबंध होता है, जो हमारे जीवन पर सीधे-सीधे प्रभाव डालता है।