5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में दिख रहे हैं रुपए-पैसे या सिक्के तो हो जाएं सावधान, यहां पढ़ें कब शुभ होता है पैसा दिखना

इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है रुपए और पैसे का सपना दिखे तो कैसे समझें कि यह अशुभ है या शुभ...। आपको यहां बताते चलें कि हर कोई चाहता है कि वह खूब धन-दौलत कमाएं। ऐसे में अगर आपको भी रुपए-पैसे का सपना आता है, तो हो सकता है वह आपके लिए शुभ फलदायी हो और जिसका अर्थ ही यही हो कि भविष्य में आपको बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। तो अगर आपको भी दिखते हैं ऐसे सपने तो जरूर पढ़ लें ये लेख जानें आपने जो सपना देखा वो शुभ है या अशुभ...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 25, 2023

sapne_me_rupay_paise_dekhna_shubh_ya_ashubh.jpg

अक्सर माना जाता है कि सोते समय दिखने वाले सपने कभी सच नहीं होते, क्योंकि कहा जाता है कि ये वह सपने होते हैं, जो वास्तव में हमारे जीवन में घट चुकी घटनाओं का ही रूप होते हैं, जो कहीं हमारे अवचेतन में रह जाती हैं और फिर स्वप्र में हमें दिखाई देती है। जबकि समुद्र शास्त्र के मुताबिक सपनों को महत्वपूर्ण बताया गया है, जो आपके भविष्य में आने वाले अच्छे-बुरे का संकेत देते हैं। माना जाता है कि कुछ सपने जिन्हें देखकर हमें खुशी मिलती है हो सकता है कि उनका परिणाम इसके विपरीत हो यानी वे अशुभ हों। इसलिए स्वप्र देखने के बाद सतर्क रहें तो ज्यादा बेहतर होगा। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है रुपए और पैसे का सपना दिखे तो कैसे समझें कि यह अशुभ है या शुभ...। आपको यहां बताते चलें कि हर कोई चाहता है कि वह खूब धन-दौलत कमाएं। ऐसे में अगर आपको भी रुपए-पैसे का सपना आता है, तो हो सकता है वह आपके लिए शुभ फलदायी हो और जिसका अर्थ ही यही हो कि भविष्य में आपको बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। तो अगर आपको भी दिखते हैं ऐसे सपने तो जरूर पढ़ लें ये लेख जानें आपने जो सपना देखा वो शुभ है या अशुभ...

ये भी पढ़ें:Masik Rashifal: मेष राशि वाले बनाएंगे अपनी पहचान, तो तुला राशि को रहना होगा सतर्क, पढ़ें कैसा रहने वाला आपकी राशि के लिए फरवरी का महीना

ये भी पढ़ें:Vasant Panchami puja: इस बार बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में जरूर रख लें ये चीजें, राहु नहीं करेगा परेशान


सपनों में रुपए-पैसे देखना

- समुद्र शास्त्र के मुताबिक यदि सपने में आप स्वयं को ढेर सारे सिक्कों के बीच देखें या फिर सिक्को के खनकने की आवाज सुनें तो यह सपना अशुभ माना गया है। दरअसल समुद्र शास्त्र के मुताबिक सपने में सिक्के देखना संकेत देता है कि आपको भविष्य में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

- सपने में अगर आप खुद को कोई कीमती चीज ढूंढते हुए देखते हैं, तो यह सपना भी शुभ नहीं माना जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना आपको भविष्य में धन हानि को लेकर चेतावनी देता है। भविष्य में आपकी असफलता की ओर इशारा करता है।

- समुद्र शास्त्र के मुताबिक यदि सपने में आपको कोई व्यक्तिनोट दे रहा है तो, यह सपना आपके लिए काफी शुभ है। यह सपना संकेत देता है कि आपको अचानक कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:Ganesh Jayanti: गणेश जयंती आज, गणेशा के जन्मदिन पर जरूर करें ये काम आपको मिलेगी सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर

ये भी पढ़ें:Grah gochar in February: फरवरी में 3 बड़े ग्रह गोचर, एक ग्रह होगा अस्त यहां पढ़ें ग्रह गोचर की पूरी जानकारी

- अगर सपने में आप खुद को बैंक में पैसे जमा करते हुए या किसी भी प्रकार की बचत करते हुए देखते हैं तो, इसका अर्थ है कि आपको निश्चित तौर पर धन लाभ होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे।

- यदि कोई व्यक्तिसपने में सोने का सिक्का देखता है तो उसके लिए यह सपना एक शुभ सपना है। क्योंकि इस सपने के अनुसार उस व्यक्तिको अपने जीवन के किसी क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है। वहीं यह सपना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपको कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिल सकता है और यदि आप बिजनेस करते हैं तो बड़ा लाभ मिल सकता है। यह सपना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की ओर भी इशारा करता है।