Shani Ast 2023: शनि कुंभ राशि में अस्त, राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
Shani Ast 2023: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि अस्त 30 जनवरी को रात 12.02 बजे कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव में शनि देव का शासन है। इससे शनि अस्त 2023 (Shani Grah Ast january) का कुंभ राशि पर बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं की किन राशियों पर क्या अशुभ प्रभाव पड़ेगा ।
मेषः शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से जातकों को छिपे हुए शत्रुओं या अनिश्चतता के कारण पेशेवर जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रमोशन या वेतन मिलने में देरी, बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च या शेयर मार्केट में हानि हो सकता है।
वृषभः शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से आपके पारिवारिक जीवन की समस्याएं पेशेवर जीवन पर असर डाल सकती हैं। कार्यस्थल पर आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। हो सकता है मेहनत का फल न मिले, कंपनी परिवर्तन के विषय में सोच रहे हैं तो फैसला टाल दें।
मिथुनः शनि अस्त की अवधि में मिथुन राशि के जातकों को पिता, गुरु और अन्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रखनी होगी। इस समय हो सकता है इस राशि के जातक को भाग्य का साथ न मिले।
कर्कः शनि अस्त की घटना विवाहित लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकती है। किसी तीसरे के हस्तक्षेप से पार्टनर संग विवाद हो सकता है। व्यापार में पार्टनर के साथ समस्या आ सकती है।
सिंहः शनि अस्त की घटना के प्रभाव से आप पार्टनर पर हावी हो सकते हैं, जिसका लंबे समय तक आपके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है। इसलिए इस अवधि में व्यवहार करते समय ध्यान रखें। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है, ये भी हो सकता है आप खुद के लिए समस्या खड़ी कर लें।
कन्याः कन्या राशि के जातक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो शनि अस्त 2023 के प्रभाव से परिणाम में देरी हो सकती है और आपकी पढ़ाई में भी उतार चढ़ाव आ सकता है। जो जातक विदेश में पढ़ाई या पीएचडी करना चाहते हैं उनके लिए समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल में प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।
तुलाः इस राशि के ऐसे जातक जो शेयर बाजार से जुड़ाव रखते हैं, उनके लिए यह मुश्किल समय है। संतान की सेहत और व्यवहार चिंता में डाल सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिकः वाहन, घर या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अभी टाल दें क्योंकि यह समय इन सब कार्यों के अनुकूल नहीं है। बड़े निवेश से बचें। शनि अस्त 2023 के समय पेशेवर जीवन की परेशानी आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
धनुः शनि अस्त होने का समय धनु राशि वालों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि इस अवधि में आप अच्छे से बातचीत करने में सफल नहीं होंगे। संचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ रिश्तों का ध्यान करें।
मकर: शनि कुंभ राशि में अस्त 2023 अवधि में सेहत के प्रति सजग रहना होगा। इस अवधि में गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। वाणी कठोर हो सकती है, परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। गलतफहमी बढ़ सकती है।
कुंभः शनि कुंभ राशि के लग्न भाव में अस्त हो रहे हैं, इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। आप में अहंकार झलक सकता है, करीबियों के साथ विवाद भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा नहीं है, पति-पत्नी में श्रेष्ठ होने की होड़ दिख सकती है।
मीनः लंबे समय से लंबित कानूनी मसलों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक रूप से धन की बचत करने में जुट जाएंगे, क्योंकि खर्चे बढ़ सकते हैं। ऐसे जातक जो लोन के विषय में सोच रहे हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए।