19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 साल बाद फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे इस राशि के जातक, जानिए क्या पड़ेगा असर

Shani Sade Sati 2022: शनि को अपनी राशि बदलने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। अप्रैल में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही बृहस्पति ग्रह शासित इस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
Shani Sade Sati, shani dev, shani sade sati, shani sade sati on meen rashi, shani dhaiya 2022, शनि साढ़े साती 2022,

इस राशि वालों पर शुरू होने जा रही है शनि साढ़े साती

Shani Sade Sati 2022: शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। शनि 2020 से मकर राशि में गोचर हैं और अब अप्रैल से कुंभ राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से मुक्ति मिल जाएगी तो कुछ राशियां इसकी चपेट में आ जायेंगी। बता दें शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जानिए किस राशि वालों पर शुरू होगी शनि साढ़े साती।

29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। बता दें इस राशि पर पूरे 22 साल बाद शनि साढ़े साती शुरू होने जा रही है। मीन बृहस्पति ग्रह की राशि है। इस राशि पर शनि साढ़े साती 17 अप्रैल 2030 तक रहेगी। तब शनि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

वैदिक ज्योतिष अनुसार तुला, मकर, कुंभ, मीन और धनु वालों के लिए शनि साढ़े साती की दशा उतनी कष्टदायी नहीं होती जितनी की बाकी राशि वालों के लिए होती है। क्योंकि तुला शनि की उच्च राशि है। वहीं शनि मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं। इसी के साथ धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति के साथ शनि के संबंध सामान्य हैं। यानी कि ये दोनों ग्रह न तो एक दूसरे के दुश्मन हैं और न ही घनिष्ठ मित्र। जिस कारण धनु और मीन वालों पर भी शनि की दशा का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। जिसमें पहले चरण को उदय चरण कहते हैं तो दूसरे चरण को शिखर चरण तो तीसरे को अस्त चरण। हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। 29 अप्रैल 2022 को मीन वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू होने जा रहा है जो 29 मार्च 2025 तक रहेगा। इस चरण में मीन जातकों को मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। साथ ही आर्थिक नुकसान की भी संभावना रहेगी। लेन-देन के काम बड़ी ही सोच समझकर करने होंगे। कार्यस्थल में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: 2022 में शनि कब-कब बदलेंगे राशि, किन राशियों पर रहेगी शनि की दशा, किन्हें मिलेगा लाभ तो किन्हें होगी हानि, जानिए सबकुछ