
शारदीय नवरात्रि 2018: धनु राशि वाले जातक करें सिद्धिदात्री की उपासना, अपनी राशि अनुसार करें देवी पूजा
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली नवरात्रि पर्व 10 अक्टूबर 2018 से शुरू होेने वाली है। इसे शारदीय नवरात्रि या शरद नवरात्रि भी कहा जाता है। इस साल नवरात्रि 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। 9 दिनों के पर्व में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। देवी आराधना में इस दौरान सभी भक्त लीन रहते हैं। शारदीय नवरात्रि में यदि आप राशि अनुसार देवी के स्वरूपों की आराधना करेंगे तो आपको इसका कई गुना व शुभ फल मिलेगा। वहीं इस नवरात्रि में राशि के अनुसार करें देवी का चयन, सफलता प्राप्त होगी।
मेष राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की आराधना करें शुभ रहेगा।
वृषभ राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में भगवती षोडशी-श्री विद्या या माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करें, शुभ फल की होगी प्राप्ति।
मिथुन राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में मां भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करें, आपके लिए रहेगा लाभकारी।
कर्क राशि : इस राशि के जातक को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करें, लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में मां पीतांबरा या माता कालरात्रि की उपासना करें, शुभ रहेगा।
कन्या राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की आराधना करें, सुख-संपन्नता प्राप्त होगी।
तुला राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की साधना करें, कामयाबी मिलेगी।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करें, अत्यंत लाभकारी रहेगा।
धनु राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में माता कमला या माता सिद्धिदात्री की आराधना करें, शुभकारी रहेगा।
मकर राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में माता काली या माता सिद्धिदात्री की साधना करें, लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में माता काली या माता सिद्धिदात्री की अर्चान करें।
मीन राशि : इस राशि के जातक नवरात्रि में माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करें।
Published on:
01 Oct 2018 05:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
