30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिचरी अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए भारी समय!

Surya Grahan 2022 Date And Time: इस ग्रहण के समय भारत में रात हो रही होगी इसलिए ये ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। जानिए किन राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Surya grahan, surya grahan 2022, surya grahan april 2022, solar eclipse, solar eclipse april 2022,

शनिचरी अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए भारी समय!

सूर्य ग्रहण 2022 (Surya Grahan 2022): साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जिसकी शुरुआत रात 12 बजकर 15 मिनट पर होगी और समाप्ति सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर हो रही है। ये ग्रहण शनिचरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ये ग्रहण सूर्य देव की उच्च राशि मेष में लगेगा। इस ग्रहण के समय भारत में रात हो रही होगी इसलिए ये ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। जानिए किन राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी।

मिथुन राशि वाले रहें सतर्क: इस राशि वालों के लिए ग्रहण कई परेशानियां लेकर आ सकता है।आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी काम में भारी नुकसान की भी संभावना है। सतर्क रहें और कोई भी काम सावधानी के साथ पूरा करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

कन्या राशि वालों को नौकरी जाने का खतरा: ग्रहण का इस राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। आप किसी बात को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। अचानक से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। यात्रा के समय नुकसान होने के आसार हैं। सतर्क रहना ही आपके लिए सबसे उत्तम उपाय रहेगा।

कुंभ वालों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान: इस राशि वालों की हेल्थ खराब हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। छोटे-मोटे रोगों को नजरअंदाज न करें। इसके अलावा कार्यस्थल पर कोई भी काम करते समय सावधान रहें। नुकसान होने की काफी संभावना दिखाई दे रही है। कोई नया काम ग्रहण लगने के करीब 15 दिन बाद तक हाथ में ना लें।

Story Loader