पुलिस प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो और दूसरे फुटेज की जांच कर रही है। अलग-अलग मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौके पर क्या हुआ और किन लोगों की पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर हाथापाई हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की के वीडियो सामने आए हैं। फुटेज की जांच के बाद उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने या उनकी ड्यूटी में रुकावट डालने का आरोप है।