5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sun Transit 2022: चमकदार ग्रह सूर्य 14 अप्रैल से 6 राशियों की चमकाएगा किस्मत, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Surya Rashi Parivartan April 2022: 14 अप्रैल को सूर्य देव सुबह 8:33 बजे मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए ये गोचर किन 6 राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 Apr 2022, 8:57 AM IST

surya transit in aries 2022, sun, surya, sun transit aoril 2022, surya gochar 2022, sun transit in Aries 2022

14 अप्रैल से सूर्य देव अपनी उच्च राशि में होंगे विराजमान, 6 राशियों के लिए बेहद शुभ समय

Sun Transit In Aries 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव का मेष राशि में गोचर काफी अहम माना जाता है। क्योंकि मेष सूर्य देव की उच्च राशि होती है। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में विराजमान होता है तो उसके शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जाती है। सूर्य को मेष, सिंह और धनु में बलवान तो तुला राशि में इसे सबसे कमजोर माना जाता है। 14 अप्रैल को सूर्य देव सुबह 8:33 बजे मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए ये गोचर किन 6 राशि वालों के लिए सबसे शुभ साबित होगा।

वृषभ राशि: नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान उनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आर्थिक लिहाज से सूर्य का गोचर बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। जीवन के कई क्षेत्रों में आपको सुनहरी सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप कोई बड़ा धन लाभ अर्जित करने में सक्षम रहेंगे। कार्यस्थल पर कुछ प्रतिष्ठित व प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। बिजनेस वाले जातकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि: नौकरी में कार्यरत जातकों के जीवन में उन्नति की संभावना है। ये गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। व्यापार में आप अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस गोचर के परिणाम स्वरूप आप अपने करियर व लक्ष्यों के प्रति अधिक सजग नजर आएंगे। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि: इस गोचर के दौरान करियर में अचानक से वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपके प्रेम संबंध और भी अधिक मजबूत होंगे। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए ये गोचर अवधि बेहद ही अनुकूल साबित होने वाली है। कार्यस्थल पर आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सही मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। जिससे आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी। जो जातक अपनी नौकरी बदलना चाहते थे उनके लिए ये अवधि विशेष अनुकूल रहेगी।

मकर राशि: इस गोचर के दौरान आप कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में सुधार होगा। आप किसी माध्यम से अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। धन पक्ष काफी मजबूत रहेगा।
यह भी पढ़ें: मीन राशि में देव गुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्र की युति इन 4 राशियों के जीवन में दिखाएगी कमाल