4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्र की राशि कर्क में सूर्य के प्रवेश से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

Surya Gochar July 2022: इस गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमकने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। मां लक्ष्मी की इन राशियों पर विशेष कृपा रहने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 14 Jul 2022, 3:08 PM IST

surya rashi parivartan, sun transit july 2022, sun transit cancer 2022, surya gochar 2022, surya gochar july 2022,

चंद्र की राशि कर्क में सूर्य के प्रवेश से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन-धान्य का लगेगा अंबार

Sun Transit Cancer 2022: सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करता है। इस तरह से इसे अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 1 साल लग जाते हैं। 16 जुलाई की रात सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद खास माना जा रहा है। इस गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमकने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। मां लक्ष्मी की इन राशियों पर विशेष कृपा रहने वाली है।

मिथुन राशि: ये समय आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। जो जातक सरकारी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं वो इस समय अवधि में अच्छा लाभ अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। अतीत में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

सिंह राशि: बिजनेस में आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। पेशेवर यात्राएं सफल होंगी और उससे धन प्राप्ति के भी आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना की जाएगी। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।

तुला राशि: इस अवधि में करियर में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। नई रणनीतियों को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। घर परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा। अगर संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ रहेगा। इस दौरान नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो जातक रियल एस्टेट और ट्रैवेल इंडस्ट्री में हैं वे इपने करियर में इस दौरान गजब का उछाल देखेंगे। समाज में आपकी अच्छी छवि और प्रतिष्ठा बनेगी।
यह भी पढ़ें: इन तीन तारीख में जन्मे लोगों को 35 साल के बाद सुनहरी सफलता मिलने की रहती है संभावना

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)