30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunday Astro Tisps : रविवार के ये उपाय आपको कर देंगे मशहूर, यश के साथ मिलेगी धन-दौलत

ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं रविवार के उपाय। चूंकि रविवार सूर्य भगवान का दिन माना गया है। इसलिए इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सूर्यदेव का आशीर्वाद से यश और ऐश्वर्य पाने के उपाय...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Feb 2023, 5:43 PM IST

sunday_astro_tips.jpg

सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित माना गया है। और उन्हीं देवी या देवता का आशीर्वाद पाने के लिए शास्त्रों में विशेष दिन पर विशेष कार्य करने के उपाय भी बताए गए है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं रविवार के उपाय। चूंकि रविवार सूर्य भगवान का दिन माना गया है। इसलिए इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सूर्यदेव का आशीर्वाद से यश और ऐश्वर्य पाने के उपाय...

रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय

- अगर आप भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान करें और उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें, कि तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें, साथ ही फूल, रोली, अक्षत और मिश्री युक्त जल से सूर्य को जल अर्पित करें।

- मन की कोई ऐसी इच्छा जो आप पूरी करना चाहते हों, तो रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी कोई मनोकामना लिखें, इसके बाद इस पत्ते को जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान ये रखें कि आपको पत्ता तोड़कर नहीं लाना है, पेड़ से टूटकर गिरे पत्ते पर इस उपाय को करना है।

- रविवार के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है और अगर आप इस दिन झाड़ू खरीद रहे हैं, तो 3 झाड़ू खरीदें। इसके बाद सोमवार के दिन तीन झाडुओं को किसी मंदिर में दान कर दें। लेकिन यह काम आप बिना किसी को बताए करें।

- अगर आप जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आटे से बने एक चौमुखी दीपक में सरसों का तेल डालें और इसे पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। नियमित ऐसा करने से आपको जल्द ही लाभ मिलने लगेगा।

- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप धन और ऐश्वर्य पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध भरकर रखें फिर सो जाएं। अगले दिन उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपकी ख्वाहिशें जल्द पूरी होंगी।