22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / इन राशियों की लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां धन और खुशियों का लगा देती हैं ढेर

इन राशियों की लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां धन और खुशियों का लगा देती हैं ढेर

इन राशियों की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। जिस घर शादी करके जाती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Feb 2022, 10:25 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, aries zodiac, taurus zodiac, Sagittarius zodiac, dhanu rashi, mesh rashi, lucky girls,

इन राशियों की लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां धन और खुशियों का लगा देती हैं ढेर

Zodiac Sign: हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ ऐसी खासियत होती है। जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। यहां हम बात करेंगे ऐसी 3 राशियों के बारे में जिनसें जुड़ी लड़कियां काफी सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं जिस घर में इनकी शादी होती है वहां धन-धान्य का ढेर लग जाता है। ये ससुराल वालों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियां किस्मत वाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये मेहनती, बुद्धिमान और कर्मशील होती हैं। अगर ये किसी चीज को पाने की ठान लें तो उसे पाकर ही दम लेती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये जहां जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद आ जाती है।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये जहां रहती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनसें जुड़े लोगों को भी मिलता है। ये काफी इमोशनल होती हैं। अपने घर-परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं।

धनु राशि: इस राशि की लड़कियां दिल की साफ होती हैं। जो इनके मन में आता है ये कह देती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही मानती हैं। ये जहां जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। इनके जीवन में रुपये-पैसों की कभी कमी नहीं होती। कहते हैं इस राशि की लड़कियां जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है।
यह भी पढ़ें: ससुराल वालों के लिए मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, लाती हैं समृद्धि