6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Chal Mei Parivartan- इस दिन से मार्गी होने जा रहे हैं भाग्य के कारक देवता, जानें किन 4 राशि वालों के शुरू होने जा रहे हैं अच्छे दिन

शुक्र ग्रह मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह का मार्गी होना 4 राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

8 min read
Google source verification
shukra ka parivartan

shukra ka parivartan

कुंडली व ज्योतिष में भाग्य के कारक शुक्र का किसी भी तरह का परिवर्तन अत्यंत खास माना गया है। दैत्यों के गुरु शुक्र ज्योतिष में एक ऐसे ग्रह हैं जो न तो किसी से हारते हैं और न ही किसी के प्रभाव में अपनी चाल व प्रभाव में परिवर्तन लाते हैं।

ऐसे में इस बार जनवरी 2022 में ये अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, वहीं चार राशियां ऐसी भी हैं जो इनके इस बदलाव से काफी लाभांवित होंगी। ज्योतिष के जानकार पंडित एसके उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की मुख्य रूप से दो प्रकार की चालें होती हैं, पहली मार्गी और दूसरी वक्री।

ऐसे में अपनी हर तरह की चाल में ये ग्रह समस्त राशियों को प्रभावित करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष में मार्गी का मतलब ग्रहों का सीधा चलना होता है। तो वहीं वक्री ग्रहों का उलटी दिशा में भ्रमण होता है।

ऐसे में जनवरी 2022 के आखिरी दिनों में शुक्र देव वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। वर्तमान में शुक्र ग्रह वक्री चाल के साथ धनु राशि में गोचर कर रहे हैं।

दरअसल शुक्र देव का साल 2022 की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही धनु राशि में प्रवेश हुआ था और वह 26 फरवरी तक ये धनु राशि में ही रहेंगे। वहीं 27 फरवरी को शुक्र देव धनु राशि से निकलकर अपने मित्र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे।

29 जनवरी को शुक्र देव की बदलेगी चाल:
शुक्र ग्रह 29 जनवरी दिन शनिवार को मकर राशि में मार्गी होंगे। इसके तहत शनिवार, 29 जनवरी 2022, को दोपहर 14:55 बजे वक्री गति समाप्ति के साथ ही वे पुनः मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। इसके बाद शुक्र 41 दिनों तक मार्गी अवस्था में रहेंगे।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसर शुक्र के मार्गी होने से सुख, धन, दौलत, रोमांस, विलासिता आदि में वृद्धि होती है। क्योंकि वे इन सब चीजों के ही कारक माने गए हैं।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र की चाल में परिवर्तन:
शुक्र देव का मार्गी होना शुभफलदायी साबित होगा। साथ ही वृषभ और तुला पर भी शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इन राशियों से जुड़े जातकों को भी शुक्र का मार्गी होना शुभ रहने वाला है।

Must Read- Wednesday Special- श्रीगणेश जी की पूजा, जो आपके समस्त कार्य पूर्ण करने के साथ ही ग्रहों का प्रकोप भी शांत करे!

वर्ष 2022 में शुक्र राशि परिवर्तनः
शुक्र 27 फरवरी से मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं 31 मार्च से शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अप्रैल 2022 में शुक्र कुंभ में ही रहेंगे, लेकिन 27 अप्रैल से मीन राशि में गोचर करेंगे। मई 2022 में शुक्र मीन में हैं, लेकिन 23 मई से मेष में प्रवेश करेंगे। 18 जून से शुक्र अपनी ही स्वामित्व वाली राशि वृषभ राशि में आ जाएंगे। 13 जुलाई से शुक्र मिथुन राशि में, फिर 6 अगस्त से कर्क में, 31 अगस्त से सिंह में आएंगे। 24 सितंबर से कन्या राशि में, जबकि 18 अक्टूबर से तुला में, 13 नवंबर से वृश्चिक राशि में और फिर साल 2022 के आखिर में 5 दिसंबर से धनु राशि में और 29 दिसंबर से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ऐसे समझें शुक्र की चाल में परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर असर और उपाय

1. मेष राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से मेष राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते कार्यस्थल पर आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमे आपको निश्चित रूप से सफलता की प्राप्त होगी।
इस समय आपके कॅरियर में भी उन्नति होगी। इसके अलावा व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों व वैवाहिक जीवन में जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

उपायःखीर का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं।

2. वृषभ राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को मिले-जुले फल मिलेंगा।सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा। इस समय आपको कुछ छोटी यात्रा पर जाने का भी अवसर मिलेगा, जो आपके लिए शुभ ही रहेंगी।

इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। क्योंइस अवधि के दौरान बाहर के खाने से परहेज करें।

उपायःहर रोज घी का दीपक किसी मंदिर में जाकर जलाएं।

Must Read- Goddess Lakshmi- ऐसे लोगों के पास कभी नहीं टिकती लक्ष्मी

IMAGE CREDIT: patrika

3. मिथुन राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को सामान्य से अधिक अनुकूल फल मिलेगा। इस दौरान आपको उत्तम फल मिलने के योग बनेंगे। अविवाहित जातकों पर शुक्र देव की कृपा बनेगी। वहीं प्रेमी जातकों की लव लाइफ में अनुकूलता की संभावना है।
इस समय आपको अपने साथी या पार्टनर के साथ किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना होगा। शादीशुदा जातकों को भी भाग्य का साथ मिलेगा, और कार्यक्षेत्र में भी उन्नति हासिल होगी। उचित होगा कि इस दौरान नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

उपायःगणेश जी की आराधना हर रोज करें और उन्हें लड्डूओं का भोग लगाएं।


4. कर्क राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से कर्क राशि वालों के लिए यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय उत्तम सिद्ध होगा। ये व्यापार में लाभ और अच्छा मुनाफा कमाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। इनके सभी प्रयास इस समय सफल होंगे।आर्थिक जीवन में ये स्थिति आपको धन लाभ प्राप्ति के भी योग दर्शा रही है।

उपायःचावल की खीर का भोग शिवजी जी को लगाएं।


5. सिंह राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से सिंह राशि वालों को शिक्षा से संबंधित और प्रेम से संबंधित अनुकूल फल देने वाला है। इस समय कार्यक्षेत्र पर नौकरीपेशा जातकों की उन्नति होगी। साथ ही अपने व्यापारिक पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते हुए उनके साथ अपने संबंध बेहतर करेंगे।

छात्रों के लिए ये समय विशेष अनुकूल सिद्ध होगा। वहीं यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो, आपको भाग्य के सहयोग से अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकेगा। जबकि आप में से कुछ को वर्तमान नौकरी में भी अच्छा प्रमोशन मिल सकता है।

उपायःतांबे के लोटे में पानी लेकर थोड़े से सफेद चावल पानी में डालें, और हर रोज सूर्य को जल दें।

Must Read-इन राशि वाले लड़कों की सबसे ज्यादा दीवानी होती हैं लड़कियां, पत्नी के दिल पर करते हैं राज

IMAGE CREDIT: patrika

6. कन्या राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से कन्य राशि वालों के लिए शुभ फल के योग बन रहे है। इस दौरान आपके सुख-सुविधा में वृद्धि होने के योग बनेंगे।

नया मकान या वाहन ले रहे जातको को इस दौरान शुक्र की कृपा से अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच यह समय बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने का है।

कॅरियर में आपको भाग्य का साथ पूरा मिलने की संभावना के बीच यह समय आपकी उन्नति का होगा इसके अलावा ये समय आपके लिए धन आगमन के नए मार्ग भी खोलेंगा।

उपायःकिसी मंदिर में मां लक्ष्मी को किशमिश का भोग लगाएं।

Must Read - New Year 2022 Full Predictions : देश दुनिया में बढ़ेगा तनाव, साथ ही आमिक्रॉन, डेल्टा की स्थिति व भारत का भविष्य

7. तुला राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से तुला राशि वालों को मिले-जुले फल मिलेंगे। इस समय आपको सेहत का खास ख्याल रखना होगा। ऐसे में उचित होगा कि तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

इस समय आप यात्राओं से बचें। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपको विशेष सावधान रहना होगा। इस समय शत्रु आप पर लगातार हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको इस दौरान अधिक मेहनत करनी होगी।

उपायःकुछ उपहार छोटी कन्या को भेंट दें।


8. वृश्चिक राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए धन योग का निर्माण करेगी। जिसके कारण इस राशि वालों को इस दौरान कई माध्यमों से धन प्राप्त होता दिखेगा।

आपका कोई अटका हुआ था धन इस समय आपको पुनः वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी। लेकिन,इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

यह समय अविवाहित जातकों के लिए समय शुभ है। प्रेमी जातक इस समय अपने प्रियतम के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लेकिन वैवाहिक जातकों को अपने दांपत्य जीवन में कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। उचित होगा कि इस समय अपने आप को शांत रखें।

उपायःअपने पर्स या जेब में हमेशा एक लाल रंग का रुमाल या कपड़ा रखें।

Must Read- Relief from Shani dev : हनुमानजी की आराधना दूर करती है ये बड़े दोष

9. धनु राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऐसे में यह समय आपको सामान्य से अधिक अनुकूल फल देगा। इस समय जीवन में धन के नए मार्ग खुलेंगे। इस समय कई जातकों को अचानक से धन की प्राप्ति होगी, जिसके फलस्वरूप जो परियोजनाएं धन के अभाव के कारण लंबित हो रहीं थी, उन्हें अब आप सफलतापूर्वक लागू कर सकेंगे।

इस समय आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। परिवार से किसी प्रकार की कोई संपत्ति भी आपको इस समय मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के कारण आप काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। वहीं सेहत की दृष्टि से भी ये समय आपके लिए शुभ ही रहेगा।

उपायःहरी चीजों का दान करें व नियमित रूप से हरी दूर्वा घास गणेश जी को अर्पित करें।


10. मकर राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से मकर राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाली है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं वे जातक जो व्यापार से जुड़े हैं उन्हें इस समय व्यवसाय में नए अवसर मिलते दिख रहे हैं। इस समय आपको कार्यस्थल पर अपने विरोधियों और शत्रुओं के प्रति सावधान रहना होगा।
यह समय आपकी लव लाइफ में शुभ फल का योग बनाएगा। ऐसे में यदि आप इस दौरान प्रियतम के सामने विवाह की बात रखेंगे तो यह समय अनुकूल रहने वाला है।

उपायःनियमित रूप से मां कात्यायनी की पूजा करें और विधि-विधान के अनुसार उनके मंत्रों का जाप करें।


11. कुंभ राशि:
शुक्र की चाल में परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को जीवन में धन की प्राप्ति करने में कुछ समय लग सकता है। जबकि इस समय आप कई प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे।

इस समय आपमें से कुछ जातक अत्यधिक लाभ के लालच में अपना ज्यादा धन निवेश करने का फैसला भी ले सकते हैं। लेकिन उचित होगा कि ऐसा करने से बचें।

कॅरियर के मामले में इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। वहीं कई जातकों के परिवार में इस समय कोई नन्हा मेहमान खुशहाली लाने का कारण बनेगा, जिसका वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे। प्रेम संबंधों के लिहाज़ से ये समय प्रेमी जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

उपायःरोज़ाना पानी में काले तिल डालकर ही स्नान करें।


12. मीन राशि
शुक्र की चाल में परिवर्तन से मीन राशि वालों के लिए ये समय कई मायनों में शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कॅरियर में अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे आप कार्यक्षेत्र पर उन्नति प्राप्त करेंगे।

कार्यस्थल पर इस समय आपके सभी प्रयास सफल होंगे, साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को क्रेक करने में सफल हो सकते हैं। कई जातकों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी यात्रा का मौका मिलेगी और ये यात्रा उनके लिए काफी अनुकूल रहेगी।

शादीशुदा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही कुछ दांपत्य जातकों के जीवन में शुक्र देव कोई खुशखबरी भी लेकर आ रहे हैं। वहीँ प्रेमी जातकों को भी शुक्र की कृपा से शुभ परिणाम हासिल होंगे।

उपायःभगवान विष्णु जी और देवी लक्ष्मी जी की हर रोज आराधना करें। और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।