31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 राशियों की ये लड़कियां प्यार के लिए रहती हैं दीवानी

अत्यधिक रोमांटिक होने के साथ ही ये पार्टनर से नहीं छिपाती कोई भी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Mar 2022, 6:12 PM IST

girls who go crazy to get love

girls crazy to get love

हर जातक में कोई न कोई खूबी तो कोई न कोई कमी भी रहती ही है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक की ये स्थिति उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति से पैदा होती है। जहां कुछ लोगों की वाणी ही ऐसी होती है कि हर कोई उनकी ओर आकर्षित होता है। तो वहीं कुछ लोग काफी मेहनती होने के साथ ही जीवन में एक बड़ा मुकाम पाने में सफल होते हैं।

वहीं कुछ प्यार पाने में असफल रहते हैं, तो कुछ के जीवन में अधिकांश समय प्यार पाने की चाहत बनी रहती है। दरअसल हर किसी की इच्छा होती है कि उसे कोई चाहता हो यानि मुझसे कोई प्यार करें।

हालांकि प्यार में सफलता कम ही लोगों के हाथ लगती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ जातक ऐसे भी होते है जो हमेशा प्यार की कमी महसूस करते रहते हैं। ये अधिकांश अत्यधिक रोमांटिक किस्म के होने के साथ ही प्रपोज करने में हमेशा आगे रहते हैं, जिसके चलते कई बार ये एकतरफा प्यार के भी शिकार हो जाते हैं।

वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार पार्टनर चयन करने में कुछ खास चीजों का ध्यान रखने वाले जातक बहुत हद तक आप प्यार में तकरार से बच जाते हैं। हालांकि ज्योतिष के अनुसार 3 राशियों की लड़कियां बहुत ही रोमांटिक किस्म के होती हैं। कहीं इसमें आपकी राशि भी तो शामिल नहीं है, ऐसे पहचानें ।


मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि की लड़कियां अधिकतर बहुत रोमांटिक होती हैं, लेकिन इसके साथ ही इन्हें जल्द ही क्रोध भी आ जाता है। हालांकि यह अपने पार्टनर को हर तरह से खुश रखती हैं। इसके अलावा प्रपोज करने में भी ये आगे रहती हैं और अपने पार्टनर को हर तरह से प्रभावित करने में सक्षम होती हैं।

पार्टनर :कर्क, धनु और मीन

तुला राशि
भाग्य और रोमांस के कारक शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली तुला राशि के जातक का रोमांस के मामले में कोई मुकाबला नहीं। इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से अत्यधिक प्यार करती हैं साथ ही इनके प्यार में दिवाना इनका पार्टनर भी हो जाता या जाती है। एक दूसरे की भावनाओं को यह दोनों ही महत्व देते हैं। अपने जीवन से जुड़ी कोई भी बात इस राशि की लड़कियां अपनी पार्टनर से नहीं छिपाती हैं।

पार्टनर :सिंह, धनु व मीन


वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के जातक किसी को भी अपने प्यार में पागल करने की क्षमता रखते हैं। यह रोमांस के साथ ही शरीरिक संबंधों में भी भरपूर रुचि लेते हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से भावनात्मक रिश्ता कायम करना चाहती हैं। इन्हें प्यार में नए प्रयोग करना बहुत अच्छा लगता है।

पार्टनर :कर्क, धनु और मीन।

Must Read :

1- इनकी सबसे ज्यादा दीवानी होती हैं लड़कियां

2- इन 3 राशियों के लड़के होते हैं परफेक्ट पार्टनर

3- ये 3 राशियों के लड़के अपनी लव पार्टनर को करते हैं बेहद प्यार

4- प्यार के लिए जान दे सकती हैं इस राशि की लड़कियां!

5- लड़कियों की पहली पसंद होते हैं ऐसे लड़के

6- इस अक्षर की लडकियां ससुराल में बरसाती हैं खूब धन-दौलत