यह कार्यक्रम स्वामी महादेव महाराज की दसवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हो रहा है। 28 जून को देश भर के 50 से ज्यादा संत-महात्मा भी गोशाला में पहुंचेंगे। इनमें प्रमुख रूप से स्वामी गोविन्दनंद महाराज, स्वामी सुरेश मुनि महाराज, ब्रह्मानंद महाराज, आत्मानंद महाराज, कृष्णानंद महाराज, हरिदास महाराज शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में विरेन्द्र कुमार गोयल बब्बी, शिव भगवान ढुढाणी, महावीर बंसल, लवली चावला, मनीष बत्तरा, बीरबल जिन्दल, त्रिलोक जिन्दल, दलीप शास्त्री आदि मौजूद रहे।