
अक्सर हम घरों में कुछ पुरानी चीजों को संभालकर रखने का प्रयास करते हैं। इनमें कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो टूट-फूट जाती हैं फिर भी घर में सिर्फ इसलिए रखी जाती हैं कि कभी काम आएंगी। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजों को अशुभ माना गया है। ऐसी चीजें आपको दरिद्रता की ओर धकेल सकती हैं। आर्थिक परेशानियां इतनी परेशान करती हैं कि आप दाने-दाने को तरस सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की सुख-शांति घर में रखी चीजों से भी जुड़ी होती है। घर का सामान घर में नकारात्म और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इनसे ग्रहों की स्थिति बनती या बिगड़ती भी है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप आर्थिक संकट आने से पहले ही उसे टाल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य अमर अभिमन्यु आपको बता रहे हैं किन चीजों को घर से आज और अभी हटा देना चाहिए...
पुराने पीतल के बर्तन
आजकल घरों में पीतल के बर्तन का इस्तेमाल न के बराबर होता है। इसलिए ये बर्तन स्टोर रूम में रखे रहते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के मुताबिक अंधेरे में रखे पीतल के बर्तन में शनि का वास होता है। इसकी वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के मामले अक्सर आपको परेशान कर सकते हैं।
टूटे शीशें
घर में टूटे शीशे रखने से भी नेगटिविटी आती है। वहीं घर की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे खराब होने लगती है। ऐसे में घर में रखे टूटे-फूटे शीशों को तुरंत घर से निकाल देना चाहिए।
पुराने और गंदे बिस्तर
वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में गंदे बिस्तरों को रखने से बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होकर बिगड़ जाती है। इससे परिवार में मौजूद बच्चों पर नेगटिव असर होता है। इसीलिए घर में रखे पुराने और गंदे बिस्तरों को तुरंत घर से बाहर कर दें।
जंग वाली चीजें बढ़ाती हैं कलेश
अगर आपके घर में पुराने लोहे, स्टील आदि से बने बर्तन या चीजें हैं, जो अब पुरानी हैं और स्टोर रूम में धूल खा रही हैं या उनमें जंग लग चुका है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जंग लगी चीजें घर में रखने से गृह-कलेश बढ़ता है। नेगटिविटी हर सदस्य को परेशान कर सकती है। इसलिए जंग लगी सभी चीजों को घर से बाहर फेंक दें।
खराब सिलाई मशीन
आजकल घरों में सिलाई मशीन का इस्तेमाल कम ही होता है। ऐसे में अगर आपके घर में सिलाई मशीन रखी है और खराब हो चुकी है, तो इसे घर से अभी निकाल बाहर करें। दरअसल खराब मशीनों में राहु और शनि का वास होता है और इसकी वजह से घर में निगेटिविटी बढ़ती है, जो घर के सदस्यों के मानसिक कष्ट बढ़ाती है। वहीं आर्थिक परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।
Updated on:
02 Feb 2023 04:21 pm
Published on:
02 Feb 2023 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
