
घर की छत से जुड़ा वास्तु; किस दिशा में लगाएं पानी का टैंक तो किस दिशा में होने चाहिए पेड़-पौधे
आमतौर पर लोग घर के अंदर की साफ-सफाई का तो ध्यान रखते हैं लेकिन छत की सफाई का ध्यान नहीं रख पाते। कई लोगों की आदत होती है घर की छत पर कबाड़ इकट्ठा करने की। जो वास्तु अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता। वास्तु अनुसार छत का संबंध हमारे ग्रह-नक्षत्रों से होता है और छत के वास्तु में की गई अनदेखी हमारे जीवन को प्रभावित कर सकती है। जानिए छत से जुड़े वास्तु के नियम।
पानी की टंकी लगाने की दिशा: वास्तु अनुसार दक्षिण पश्चिम यानी नैऋत्य कोण अन्य दिशा से थोड़ा ऊंचा और भारी उठा होना शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसे में छत पर पानी का टैंक इस दिशा में लगाने से ये भाग अन्य भागों की अपेक्षा अधिक ऊंचा और भारी हो जाता है। इस दिशा में पानी का टैंक होना घर में सुख-समृद्धि लाता है। इस दिशा में टंकी रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस दिशा की दीवार टैंक से कुछ ऊंची अवश्य हो इससे आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
छत की साफ-सफाई है जरूरी: छत की सफाई को लेकर अक्सर लोग लापरवाह हो जाते हैं लेकिन ऐसा करना वास्तुदोष उत्पन्न करता है। घर की छत पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए और न ही कबाड़ इकट्ठा करना चाहिए। छत पर किसी भी प्रकार का फालतू सामान न रखें। इससे घर परिवार में मनमुटाव की स्थितियां बन सकती हैं।
पेड़-पौधे: घर की छत पर उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे रखना शुभ माना जाता है। घर की छत पर तुलसी, गेंदा, लिली, पुदीना, हल्दी आदि लगाना शुभ माना जाता है। वहीं घर की छत की उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है। छत पर ऊँचे पेड़ों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। वहीं घर की छत की पश्चिम दिशा में सफ़ेद रंग के फूलों के पौधे लगाने चाहिए। इससे लाभ होता है। वास्तु अनुसार घर की छत पर कांटेदार और बोनसाई पौधों को लगाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: फेंगशुई शास्त्र: ये 3 चीजें घर में रखने से नहीं लगती किसी की बुरी नजर और धन-धान्य में भी होती है वृद्धि
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
06 Jul 2022 12:43 pm
Published on:
06 Jul 2022 12:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
