2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 दिनों तक मेष राशि में रहेंगे शुक्र देव, इस अवधि में 5 राशियों पर खूब बरसेगा प्यार और पैसा

18 जून तक ये ग्रह मेष राशि में रहेगा इसके बाद वृषभ में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर शुभ दिखाई दे रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 24 May 2022, 1:48 PM IST

shukra rashi parivartan, shukra gochar 2022, shukra in mesh rashi, shukra transit mesh 2022, शुक्र राशि परिवर्तन 2022,

26 दिनों तक मेष राशि में रहेंगे शुक्र देव, इस अवधि में 5 राशियों पर खूब बरसेगा प्यार और पैसा

Shukra Transit 2022: ज्योतिष में शुक्र को सुख, सुविधा और विलासिता का ग्रह माना जाता है। 23 मई को इस ग्रह का मेष राशि में प्रवेश हो चुका है। ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार समय लेकर आया है। इन राशियों के जातकों पर इस दौरान धन, दौलत, रोमांस और प्यार की भरपूर बारिश होने वाली है। 18 जून तक ये ग्रह मेष राशि में रहेगा इसके बाद वृषभ में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर शुभ दिखाई दे रहा है।

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में गोचर शुभ समय लेकर आया है। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। इस दौरान आप अपनी प्रोफाइल में वृद्धि देख सकेंगे। ये गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए भी ये समय अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। अच्छा खासा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस राशि के कई जातक इस दौरान अपनी रुचि के कार्यों को पेशे में बदल सकते हैं। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

सिंह राशि: इस गोचर के दौरान व्यापारी अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। आपको कार्यस्थल पर अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। आपके काम की जमकर सराहना होगी। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि: नौकरी में बदलाव करेंगे और पदोन्नति होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आप अपने काम में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। अटका हुआ या रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि: जो जातक प्रोफेशनल सर्विसेज में हैं, वे इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने और लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहेंगे। जो व्यापार कर रहे हैं वो इस दौरान नई रणनीतियां बनाने में सफल रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: शनि जयंती कर्क, वृश्चिक, कुंभ, मकर और मीन वालों के लिए खास, इन उपायों से मिलेगा लाभ