17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या होगा जब शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश? जानिए इस गोचर का राशियों पर प्रभाव

Shani Rashi Parivartan 2022: 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani rashi parivartan, shani transit 2022, shani gochar 2022, शनि राशि परिवर्तन 2022,

क्या होगा जब शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश? जानिए इस गोचर का राशियों पर प्रभाव

Shani Gochar 2022: शनि का गोचर ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है। शनि को किसी भी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। 29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि ग्रह में होने वाले इस बदलाव से कई लोगों की जिंदगी प्रभावित होगी। किसी पर इस दौरान शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी तो किसी पर शनि ढैय्या। वहीं किसी को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। जानिए शनि के राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा किन राशियों के लोग प्रभावित होंगे।

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2022: 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। तो वहीं मीन वालों पर इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा और कुंभ वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू होगा। जबकि इस दौरान मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी तो कर्क और वृश्चिक वालों पर ये शुरू हो जाएगी।

मेष राशि: शनि अप्रैल महीने में आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव से गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपको किसी प्रकार का प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग फ्रेशर हैं उनकी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपके कार्यों की जमकर सराहना की जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ राशि: इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल में सहयोगियों का साथ मिलेगा। करियर में लाभ प्राप्त करने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके आर्थिक जीवन के लिए ये समय काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन राशि: आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। रूके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।

कन्या राशि: जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आप हर चुनौती का सामना करने में सक्षम रहेंगे। इस दौरान आपको लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आपको किसी प्रकार का प्रोत्साहन मिल सकता है। वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। आर्थिक लाभ के लिहाज से ये अवधि फायदेमंद साबित होगी।
यह भी पढ़ें: इन राशि की लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के, तुरंत जीत लेती हैं दिल