
Birth date astrology
Numerology: ज्योतिष में यूं तो अनेक ग्रहों के बारे में बताया गया हैं एक ओर जहां देवताओं के गुरु यानि देव गुरु बृहस्पति हैं तो वहीं देव सेनापति मंगल भी हैं। इनके अतिरिक्त मंत्री चंद्र तो राजकुमार बुध भी हैं, जबकि इन्हीं में से एक दैत्यगुरु शुक्र हैं तो वहीं इनमें एक न्याय के देवता शनि भी हैं। ये सभी अपने अपने क्षेत्रों में अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हैं।
लेकिन इन सभी के अलावा एक और हैं और वे है सूर्य, जो सभीग ग्रहों के राजा तो हैं ही साथ ही ये आत्मा और पिता के भी कारक माने गए हैं। यहीं सूर्य नेतृत्व का प्रतीक भी माने गए हैं। ऐसे में आज हम आपको सूर्य से जुड़े अंक के बारे में बताने जा रहे हैं, इस अंक के जातकों का बेहद स्वाभिमानी होने कारण सूर्यदेव का प्रभाव माना गया है, जिसके कारण इसके सभी कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण हो जाते हैं।
हर व्यक्ति के मन में उसकी नौकरी, संबंधों विवाह और भी कई बातों से जुड़ी कई जिज्ञासा जिज्ञासा होती है। अंक ज्योतिष के जानकार वीडी श्रीवास्तव के अनुसार ऐसे में अंक ज्योतिष का हर अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और उस मूलांक का जातक उस ग्रह के असर में होता है।
अंक ज्योतिष के जानकार श्रीवास्तव के अनुसार संख्याओं की ऊर्जा व उसका प्रभाव हमारी जिंदगी में बेहद खास भूमिका निभाते हैं। जिसके चलते हर संख्या जातक के जीवन पर प्रभाव डालती है, इसी कारण जातक के शुभ अंक का भी निर्धारण किया जाता है। ज्योतिष में सूर्य को मान,सम्मान, अपमान के साथ ही सफलता, विफलता,प्रगति के अलावा सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक भी माना जाता है। ऐस में आज हम आपको ग्रहों के राजा सूर्य से जुड़े अंक के बारे में बताएंगे।
मूलांक 1 : जिस पर है सूर्य देवता का आधिपत्य
मूलांक 1 पर सूर्य देवता का आधिपत्य माना जाता है। इसे तहत जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वाले जातक हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति मन में एक बार जो सोच लेते हैं, उसे पूरा अवश्य करते हैं। ऐसे जातक के दृढ़ निश्चयी होने का कारण भी भगवान सूर्य की विशेष कृपा होती है। समाज में मूलांक 1 वाले जातकों की एक विशिष्ट पहचान होती है। संयम इनकी वाणी में साफ झलकता है, हर तरह की परिस्थिति में भी मुस्कान इनका साथ नहीं छोड़ती। कॅरियर में इनकी दूरदर्शी सोच ही इनको आगे ले जाती है।
मूलांक 1 के अधिपति सूर्य देव होने के कारण ही इस मूलांक वाले कई जातक जीवन में सफल राजनीतिज्ञ भी बनते हैं। कहा जाता है कि राजनीति की चाहत रखने वाले 1 मूलांक के जातक आसानी से राजनीति में सफल हो सकते हैं। इनमें स्वाभिमान भी कूट कूट कर भर होता है। इसी कारण यदि कोई इनकी भावना को ठेस पहुंचाता है तो यह शांत नहीं बैठते।
उपाय: जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए मूलांक 1 वाले जातक को अत्यधिक मेहनत करनी चाहिए, इसके साथ ही इन्हें उदयगामी सूर्य देव की आराधना भी करनी चाहिए। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के अलावा आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ इनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।
Published on:
20 Jan 2022 12:42 pm
