
वास्तु शास्त्र के इन छोटे-छोटे उपायों से आप चमका सकते हैं अपनी किस्मत
Vastu Shastra: अगर लाख प्रयासों के बाद भी आपके जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं। आप किसी काम में तरक्की हासिल नहीं कर पा रहे हैं, या पैसा कहीं न कहीं खर्च हो जा रहा है, या घर में कोई न कोई बीमार रह रहा है। तो इसका मतलब है कि आपके घर या ऑफिस का वास्तु ठीक नहीं है। वास्तु शास्त्र में इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते है। यहां आप जानेंगे वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे सरल उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपना जीवन में खुशियां ला सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर रखें ये पौधे
वास्तु शास्त्र में कुछ शुभ पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है। जिनमें से केले और तुलसी के पौधे को काफी शुभ बताया जाता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो घर के मुख्य द्वार के आस-पास केले या तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होने लगती है।
घर के मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक
हिंदू धर्म में इस निशान को बेहद ही शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के समय स्वास्तिक के निशान को जरूर मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर ये निशान बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। सुख-समृद्धि के लिए आप घर के मेन गेट पर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बना सकते हैं। इससे घर से निगेटिव ऊर्जा दूर रहती है।
धन को आकर्षित करते हैं ये पौधे
वास्तु शास्त्र अनुसार शमी प्लांट, मनी प्लांट और अनार का पौधा धन को आकर्षित करने का काम करता है। अगर घर नहीं बन पा रहा है तो अनार के पौधे को जहां आपने प्लॉट लिया है वहां लगा दीजिए। ऐसा करने से जल्दी से घर बनने लगेगा।
मकान की छत पर करें ये काम
अगर वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर की छत पर गोल आईना लगा लें। ध्यान रखें कि ये आईना इस तरह से लगाएं कि उसमें पूरा घर नजर आना चाहिए।
घर के मुख्य द्वार पर टांगे ये चीजें
तरक्की के लिए घर के मुख्य द्वार पर शंख, समुद्री झाग, कौड़ी, सीप किसी लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सुबह शाम पूजा के समय बजाएं शंख
घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे इसके लिए सुबह-शाम घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और शंख की ध्वनि जरूर बजाएं। ऐसा करने से घर परिवार को किसी की नजर नहीं लगती।
यह भी पढ़ें: 24 मार्च से 8 अप्रैल तक मीन राशि में बना रहेगा 'बुधादित्य योग', 3 राशि वाले होंगे मालामाल
Updated on:
23 Mar 2022 04:31 pm
Published on:
23 Mar 2022 04:29 pm
