30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री का दौरा, 60 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात, इन कामों में होंगे खर्च

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। वे अब शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में 60 करोड़ 20 लाख 21 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 8 Nov 2024, 11:19 AM IST

CG News

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। वे अब शुक्रवार को जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में 60 करोड़ 20 लाख 21 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें कुल 32 करोड़ 32 लाख 12 हजार रुपए के 16 कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड़ 88 लाख 09 हजार रुपए के 32 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, छात्रों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, जानिए Details

मुख्यमंत्री के दौरे में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सुहेला में 24.70 लाख की फिकल स्लज मैनेजमेंट प्लांट, सलौनी में 7 लाख रुपए का सीसी रोड, और संकरी में 5.20 लाख रुपए का नाली निर्माण कार्य सहित कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा नगरीय निकाय विभाग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में 221.23 लाख के सीसी रोड, आरसीसी नाली, बीटी रोड और बस स्टैंड उन्नयन की शुरुआत की जाएगी।

मुख्यमंत्री कई सामुदायिक भवनों, सड़क निर्माण परियोजनाओं और जल आपूर्ति योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इनमें 40 लाख का स्वामी आत्मानंद वाचनालय, 121.77 लाख की एकल ग्राम नल जल योजना, 411.50 लाख का गोरदी मार्ग निर्माण और 74.56 लाख का जिला अस्पताल में 20 बेड आइसोलेशन वार्ड शामिल हैं।