26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में CoronaVirus के 2 और पीड़ित सामने आए, अब तक तीन पॉजिटिव

Highlights . कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में हो रहा इजाफा . फ्रांस से लौटी महिला में पाया गया कोरोना . दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती  
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus.jpg

नोएडा। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो और मरीजों में कोरोना वायरस पीड़ित पाए गए है। जिसके बाद भारत में मरीजों की संख्या बढ़कर 128 हो गई। वहीं, यूपी सरकार भी पहले ही कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर चुकी है। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस पीड़ितों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़ेः कोरोना का डर: सहारनपुर-मेरठ में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, जिम व क्लब 31 मार्च तक बंद

जानकारी के अनुसार, एक महिला मरीज हालही में फ्रांस से लौटकर वापस आई थी। एहतियात के तौर पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जबकि दूसरा मरीज भी नोएडा का ही रहने वाला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि दोनों मरीज कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि आइसोलेशन में सर्विलेंस की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ेः Coronavirus: ऐसे करें नकली सैनिटाइजर की पहचान

बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए यूपी सरकार पहले ही कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर चुकी है। साथ ही नोएडा में सभी मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघरों, जिम आदि को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।