scriptRTI से खुलासा: देशभर में पिछले 2 वर्षों में इतने काले हिरणों का हुआ शिकार, 26 शिकारी गिरफ्तार | 25 black buck killed in two years revealed by a rti | Patrika News

RTI से खुलासा: देशभर में पिछले 2 वर्षों में इतने काले हिरणों का हुआ शिकार, 26 शिकारी गिरफ्तार

locationनोएडाPublished: Jan 27, 2021 02:24:32 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई से हुआ खुलासा
-2019 में हुआ अधिक शिकार
-2020 में सिर्फ एक ही शिकारी गिरफ्तार

black_buck.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नोएडा। देश भर में पिछले 2 वर्षों में 25 काले हिरणों का शिकार हुआ है, जबकि 26 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी नोएडा के समाजसेवी रंजन तोमर की एक आरटीआई से सामने आई है। दरअसल, तोमर ने 2019 एवं 2020 की 2 साल की जानकारी वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से मांगी थी। जानकारी के अनुसार 2019 हरियाणा में 1 काले हिरण का शिकार हुआ। उत्तर प्रदेश में 2 हिरणों का शिकार हुआ और 6 शिकारियों की गिरफ्तारियां हुईं। ओडिशा में 8, गुजरात में 1 काले हिरण का शिकार हुआ और 8 शिकारी गिरफ्तार हुए। कर्णाटक में 2 का शिकार हुआ और 5 गिरफ्तारियां, आंध्र प्रदेश में 3 शिकार एवं 6 गिरफ्तारियां हुईं। इस तरह से 2019 में कुल 17 काले हिरणों को मारा गया, जबकि 25 शिकारी गिरफ्तार हुए।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: एक फोन या Missed Call पर मिलेगा गैस कनेक्शन, जानिये पूरा प्रोसेस

वहीं 2020 की जानकारी के अनुसार ओडिशा में 3 काले हिरणों का शिकार हुआ, गुजरात में 1, तेलंगाना में एक शिकार और एक शिकारी गिरफ्तार हुआ, जबकि आंध्र प्रदेश में 3 हिरणों का शिकार हुआ। साल भर में कुल मिलाकर 8 काले हिरणों का शिकार हुआ जबकि 1 ही शिकारी गिरफ्तार हुआ। रंजन तोमर का कहना है कि दोनों वर्षों के डाटा को देखा जाए तो 2020 में हिरणों का शिकार काफी हद तक घटा है। जिसका एक कारण लॉकडाउन भी हो सकता है। इसके आलावा यह भी देखा गया है कि दोनों ही वर्षों में ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में शिकार नहीं रुका। संतोषजनक बात यह है के गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में शिकार से ज़्यादा शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें

ट्रैक्टर रैली में बवाल पर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- किसानों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

उन्होंने बताया कि एक आरटीआई से 2 वर्ष पहले यह जानकारी मिली थी कि 2008 से 2018 तक 139 काले हिरणों का शिकार हुआ था। इस जानकारी से यदि आज की जानकारी का मिलान किया जाए तो कहीं न कहीं काले हिरण का शिकार कम होता नज़र नहीं आता। सरकारों को चाहिए कि इसके प्रति सजग रहें और कानूनों का कड़े तरीके से पालन हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो