इलाके में घरों में बढ़ती चोरी की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह के तीन सदस्य निशी और उसके दो साथी रोहित और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के दौरान प्रयोग किया जाने वाले दो तमंचे, दो जिन्दा कारतूस, कैश और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने बाइक भी बरामद की है जो इन्होंने चोरी की थी। इन पर कई कई थानों में केस दर्ज है। वही इस गैंग का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।