2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9वीं क्लास के छात्र को किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो पंचायत ने दोनों को दी ऐसी सजा

एसपी बोले- मामला गंभीर, जांच के बाद दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Apr 16, 2018

noida

बिजनौर. एक पंचायत द्वारा फिर एक ऐसा तुगलकी फरमान सुनाकर अमल में लाया गया है, जिसने कानून की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। जानकारी के मुताबिक स्योहारा में 9वीं क्लास में पढ़ने वाला एक लड़का एक नाबालिग किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। इस मामले को लेकर पंचायत हुई और पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए दोनों नाबालिगों का निकाह करा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।

यह भी पढ़ें- मंदिर में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले ढोंगी बाबा का महिलाओं ने किया ये हाल

दरअसल, ये पूरा मामला स्योहारा क्षेत्र के एक गांव का है। जहां कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक छात्र का प्रेम प्रसंग गांव की एक किशोरी से चल रहा था। छात्र के पिता ने दो दिन पहले ही थाने में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका पुत्र पास के स्कूल में पढ़ता है और 13 अप्रैल की शाम से लापता है। इसके बाद उक्त छात्र को दो दिन पहले प्रेमिका के साथ रात में किशोरी के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और छात्र को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। तनाव को देखते हुए शनिवार को गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जहां पंचों ने कानून को ताक पर रख दोनों का निकाह कराने का तुगलकी फरमान सुना दिया। इसके बाद आनन—फानन में दोनों का निकाह भी करा दिया गया और इस तरह नाबालिग किशोरी अपनी ससुराल पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा: भीम आर्मी प्रमुख के भूख हड़ताल मामले में नया मोड़, जेल अधीक्षक बोले- हमने रावण के साथ जबरन किया ये काम

थानाध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि किशोर की गुमशुदगी की तहरीर मिली थी, जिसकी जांच चल रही है। लेकिन, निकाह के बारे में जानकारी नहीं है। इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत भी नहीं की है। वहीं इस मामले में एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह का कहना है कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-