2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग से मचा हड़कंप, सब कुछ जलकर खाक

सोसाइटी का फायर सिस्टम निकला खराब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:46 PM IST

multi stories building

सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग से मचा हड़कंप, सब कुछ जलकर खाक

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश के तेजी उभरते शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी की फ्लैट में आग लगाने हड़कंप मच गया। आसपास रह रहे लोगों ने फ्लैट से धुआं निकलता देख आनन-फानन में गार्डों को सूचना दी। इसके बाद जैसे ही गार्डों सोसायटी में लगे स्प्रिंकलर सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश की तो स्प्रिंकलर सिस्टम ने काम नहीं किया और न ही खतरे की सूचना देने वाला सोसायटी का अलार्म ही बजा। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझाने में ज्यादा वक्त लगने की वजह से फ्लैट का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत ये रही कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ी वारदात हो सकती थी।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम परिवार के घर भाजपा का झंडा देखा तो गुंडागर्दी पर उतरे तबस्सुम हसन के समर्थक, कर दिया ये हाल

फ्लैट में आग लगने की वजह से पूरा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। ये तस्वीरें हैं ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लारेजिडेंसिया सोसायटी के आठवें तल पर पंकज बहुगुणा के फ्लैट की। वह यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह वे शुक्रवार को अपने दफ्तर चले गए थे, जबकि बच्चें टयूशन पढ़ने के लिए गए थे और फ्लैट पर ताला लगा था। 11 बजे के करीब आसपास रह रहे लोगों ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा। लोगों ने सूचना गार्ड और बिल्डर प्रबंधन को दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि सोसायटी अग्निशमन यंत्रों से लैस है, लेकिन अग्निशमन यंत्रों ने काम नहीं किया। सूचना के करीब आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इस दौरान फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। बिल्डर प्रबंधन की घोर लापरवाही से सोसायटी के लोगों में रोष व्याप्त है। और यह सब तब हो रहा है, जब हाई राइज बिल्डिंग में ऐसी घटना जानलेवा साबित हो सकती है, क्योंकि लिफ्ट बंद होने और नीचे उतरने का रास्ता बंद होने से कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है।