25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर के हो गए टुकड़े-टुकड़े

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Sep 2018, 3:02 PM IST

death in grinder Machine

ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर के हो गए टुकड़े-टुकड़े

नोएडा. एनएसइजेड स्थित एक कंपनी में ग्राइंडर मशीन की चपेट में आकर ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय ऑपरेटर ग्राइंडर मशीन के ब्लेड को बदल कर सफाई कर रहा था। तभी किसी ने स्विच ऑन कर दिया और मशीन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ग्राइंडर की ब्लेड ने ऑपरेटर के शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिए। पूरा वाकया फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ग्राइंडर को चालू करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली फेस-2 पुलिस का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस मशीन स्विच ऑन करने के आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- 70 साल के बुजुर्ग ने 7 वर्ष की बच्ची के साथ किया घिनौना काम तो हुआ ये हाल

नोएडा के फेज 2 स्थित एनएसइजेड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली एक कंपनी के सामने हंगामा कर रहे ये लोग ऑपरेटर वाजिद के परिजन और उनके सहयोगी है। 24 वर्षीय मृतक वाजिद मूल रूप से छपरा बिहार के रहने वाले थे और सलारपुर में रह रहे थे। वह प्लास्टिक का दाना बनाने वाली ग्राइंडर मशीन का ऑपरेटर था । अपनी ड्यूटी पर जब वाजिद गुरुवार को मशीन के ब्लेड को बदल कर सफाई कर रहा था, तभी किसी ने स्विच ऑन कर दिया और मशीन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई माजिद का कहना है कि उनके भाई की साजिश के तहत हत्या की गई है। कर्मचारी ने जान बूझकर मशीन को चालू दिया है। माजिद ने दो अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मशीन को चालू करने वाले आरोपित कर्मचारी की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।