23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की पत्नी की बहन का नामांकन हुआ रद्द, चौंकाने वाली वजह आई सामने

आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए प्रोफेसर श्वेता शर्मा को मैदान में उतारने की घोषणा की थी -आप प्रत्याशी श्वेता शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 26 Mar 2019, 7:39 PM IST

up deputy cm

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की पत्नी की बहन का नामांकन हुआ रद्द, चौंकाने वाली वजह आई सामने

नोेएडा। लोकसभा चुनाव के लिए वेस्ट यूपी के कई जिलों में नामांकन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में भी प्रशासन द्वारा मंगलवार को नामांकन दाखिला करने की प्रक्रिया बंद कर दी है। इस दौरान कुल 21 नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में जमा किए गए। जिनमें से कुल 8 नामांकन पत्रों को प्रशासन द्वारा खामी पाए जाने के बाद रिजेक्ट कर दिया है। इसमें आम आदमी पार्टी को भी बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें : आज़म खान के खिलाफ जया प्रदा लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, भाजपा ने की घोषणा

दरअसल, गौतमबुद्ध नगर से आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए प्रोफेसर श्वेता शर्मा को मैदान में उतारने की घोषणा की थी। दिलचस्प बात इसमें ये है कि श्वेता शर्मा पूर्व में भाजपा से जुड़ी रही थी और ये यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की रिश्तेदार लगेंगी। खबरों के अनुसार श्वेता शर्मा की ममेरी बहन की शादी दिनेश शर्मा के भाई से हुई है।

आप प्रत्याशी श्वेता शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं मंगलवार को प्रशासन द्वारा स्वीकृत और अस्वीकृत नामांकन पत्रों की सूची जारी की। जिसमें आप प्रत्याशी श्वेता शर्मा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद आप नेताओं ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

नोएडा प्रवक्ता एंव जिला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी संजीव निगम ने बताया कि नॉमिनेशन के समय पांच लोगों को ही अंदर जाने की इजाजत दी लेकिन अंदर अधिकारियों ने बोला कि दस प्रस्तावक को लेकर आइए। जिसके बाद हमने अपने और लोगों को अंदर जाने के लिए कहा तो पुलिसर्मियों ने रोक दिया। इससे साफ पता चलता है कि अधिकारी सत्ता के दवाब में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नसीमुद्दीन सिद्दकी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा पर भी कसा तंज, देखें वीडियो

वहीं जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान का कहना है कि इस तरह के आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। उम्मीदवार के साथ 10 प्रस्तवाक जाने की अनुमित चुनाव आयोग द्वारा है। यदि पुलिसकर्मियों ने आप उम्मीदवार के साथ आए लोगों को अंदर जाने से रोका तो उन्हें तभी शिकायत करनी थी। अब अगले दिन जब नॉमिनेशन रद्द होने पर निराधर आरोप लगाए जा रहे हैं।