18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: मुख्यमंत्री नाराज हुए तो डीएम के बाद सीएमओ को भी हटाया गया

Highlights गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव पर भी गिरी गाज परिवार कल्याण महानिदेशालय के संयुक्त सचिव को दी गई जिम्मेदारी गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को भी कोरोना के 10 केस आए हैं सामने
less than 1 minute read
Google source verification
cm.jpg

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) के मामलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) अपनी नाराजगी जता चुके हैं। सोमवार (Monday) को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में बैठक के बाद तत्कालीन डीएम बीएन सिंह का पहले ही तबादला हो चुका है। अब बुधवार (Wednesday) रात को गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ (CMO) को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह परिवार कल्याण महानिदेशालय के संयुक्त सचिव को यह जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Special- इन दो लोगों की वजह से 44 लोग हुए कोरोना के शिकार, एक ही परिवार के 17 बीमार

अब तक मिल चुके हैं 48 केस

गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को भी कोरोना के 10 केस सामने अए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के 48 केस मिल चुके हैं, जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं। इसको लेकर ही सीएम योगी सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने बैठक में डीएम समेत सभी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। इस पर डीएम ने तीन माह का अवकाश मांग लिया था। यह लेटर लीक होने के बाद बीएन सिंह का यहां से ट्रांसफर कर दिया गया था। फिर सुभाष एल वाई को जिले का डीएम बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, सुहास एलवाई बनाए गए नोएडा के नए डीएम, बी.एन सिंह की जांच के आदेश

नोडल अधिकारी के साथ किया अटैच

अब 1 अप्रैल को शासन ने सीएमओ अनुराग भार्गव को भी उनके पद से हटा दिया। अनुराग भार्गव को कोरोना की रोकथाम के लिए गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी बनाये गए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण के साथ सम्बद्ध किया गया है। डॉक्टर अनुराग भार्गव की जगह परिवार कल्याण महानिदेशालय के संयुक्त सचिव एपी चतुर्वेदी को यह जिम्मेदारी दी गई है।