1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ : किशोरी को न्याय दिलाने के लिए सीएम योगी नहीं, विपक्ष के इस दिग्गज नेता के पास पहुंचे लोग

मेरठ के सरधना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को जलाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Aug 2018, 1:12 PM IST

yogi

जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी, लोगों ने कर दी तोड़फोड़ और कर दिया बड़ा ऐलान

नोएडा। मेरठ के सरधना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को जलाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां तरफ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं विपक्ष भी पार्टियां भी लगातार क्षेत्रीय विधायक और भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी किशोरी को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। इसी बीच एक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता से न्याय दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : आबकारी विभाग की कस्टडी में युवक की मौत से मचा हड़कंप, विभाग के 7 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

दरअसल, इस मामले में अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा का प्रतिनिधिमंडल सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किशोरी को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान संगठन द्वारा अखिलेश यादव को पूरी घटना की जानकारी दी गई और बताया गया कि हाईस्कूल की छात्र को कुछ युवक तंग करते थे। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो 17 अगस्त को युवकों ने उसके घर में घुसकर जला दिया गया। जिससे किशोरी का 70 फीसद शरीर जल गया है। आरोप है कि इस मामले में पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है।

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी की हत्याकांड में इस पूर्व दिग्गज सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस

संगीत सोम पर सपा ने साधा निशाना

गौरतल है कि समाजवादी पार्टी के नेता और संगीत सोम के धुर विरोधी कहे जाने वाले अतुल प्रधान ने इस घटना के बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक संगीत सोम पर जमकर निशाना साधा। अतुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक से अपना क्षेत्र ही नहीं संभल रहा तो वह और क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार सर्वाधिक सरधना में हो रहे हैं। यहां पुलिस निरंकुश है। विधायक संगीत सोम अपने रूतबे मंे रहते हैं क्षेत्र में क्या हो रहा है उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।